छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

भक्ति और उमंग से सराबोर शहर के छठ घाटों में बुधवार को उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न हो गया। इसके साथ ही छठ व्रतियों का निर्जला व्रत भी समाप्त हो गया। अनुष्ठान के चौथे दिन छठ व्रतियों ने अहले सुबह स्नान ध्यान कर और पानी में खड़े होकर और हाथ जोड़ कर घंटों छठ घाट पर सूर्यदेव के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:22 PM (IST)
छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

जागरण संवाददाता, नोएडा

भक्ति और उमंग से सराबोर शहर के छठ घाटों में बुधवार को उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ संपन्न हो गया। इसके साथ ही छठ व्रतियों का निर्जला व्रत भी समाप्त हो गया। अनुष्ठान के चौथे दिन छठ व्रतियों ने पानी में खड़े होकर घंटों छठ घाट पर सूर्यदेव की अराधना की। भगवान के दर्शन होते ही अपने हाथों में छठ व्रतियों ने फल और पकवान से भरा हुआ सूप डलिया लेकर अ‌र्घ्य अर्पित कर कुशलता की कामना की। घाटों पर छठ मैया के भक्ति गीतों से आस-पास का वातावरण गुंजायमान रहा। इसके पूर्व मंगलवार की संध्या को भी श्रद्धालुओं ने पूरे परिवार के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित कर कुशलता की कामना की। त्योहार को लेकर अनेक माता-बहन व श्रद्धालु दंडवत होकर भी छठ घाट तक जाते दिखे। प्रात: कालीन अ‌र्घ्य के बाद छठ व्रतियों द्वारा हवन और पूजा के पश्चात घाट पर प्रसाद का भी वितरण किया गया।

छठ घाट पर प्रसाद लेने वालों की लगी भीड़

छठ पर एक तरफ जहां नोएडा में रहने वाले अधिकांश प्रवासी अपने घर गए हुए हैं, वहीं जो लोग नहीं पहुंच पाए वे छठ घाटों पर बुधवार को प्रसाद लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान नोएडा स्टेडियम में प्रवासी महासंघ नोएडा, सेक्टर 71, सेक्टर 46, संस्कृति महासंघ छठ पूजा समिति सहित अन्य पूजा कमेटियों की तरफ से लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। संस्कृति महासंघ छठ पूजा समिति के अमित ¨सह ने बताया कि छठ के अंतिन दिन कई लोगों ने भगवान का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बी बी तिवारी, अशोक पांडेय, शशिभूषण मिश्रा, ¨पटू तिवारी, राजेश पांडेय, विकास, जगत ¨सह, नीरज तिवारी, शिव कुमार शुक्ला, अमृत कुमार, अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना सहित अन्य लोग मौजूद थे।

जल्द पूरी कर ली जाएगी घाटों पर फैली गंदगी की सफाई

चार दिवसीय छठ को लेकर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से विभिन्न जगहों पर छठ घाटों का निर्माण किया गया था। वहीं बुधवार को पर्व का समापन हो गया। इसके साथ ही प्राधिकरण की तरफ से निर्मित घाटों की साफ सफाई के साथ उसे ढकने का कार्य शुरू कर दिया गया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने दावा किया कि जल्द ही घाटों को साफ कर दिया जाएगा। साथ ही उसे ढक भी दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी