छह दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं, स्वजन में रोष

संवाद सहयोगी दादरी छह दिन पहले दादरी के चक्रसेनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 08:48 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 08:48 PM (IST)
छह दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं, स्वजन में रोष
छह दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं, स्वजन में रोष

संवाद सहयोगी, दादरी : छह दिन पहले दादरी के चक्रसेनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया था। जिसमें अमित को गोली मार जान से मारने का प्रयास किया गया था। अमित की हालत में सुधार है और वह आइसीयू में भर्ती है। घटना के छह दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से घायल के स्वजन में रोष है। स्वजन शीघ्र ही उच्चाधिकारियों से मिलकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

ज्ञात हो कि 27 अक्टूबर को दादरी क्षेत्र के चक्रसेनपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मनोज व अमित का विवाद हो गया था। अमित दोस्त के साथ मोटर साइकिल पर पुलिस से शिकायत करने दादरी कोतवाली जा रहा था। मनोज को इसकी भनक लग गई। आरोप है कि मनोज ने अपने तीन साथियों के साथ अमित का पीछा किया और गांव के बाहर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर कार से पीड़ित की मोटर साइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। आरोप है कि आरोपितों ने उसे अपनी कार में बैठा लिया और गोली मारकर घायल कर दिया।उसे घायल हालत में छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्वजन ने घटनास्थल पहुंचकर अमित को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में सुरेंद्र, मनोज, अनुज व नरेश समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन छह दिन बीतने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ितों में भय है। पीड़ित शीघ्र ही उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

chat bot
आपका साथी