पटाखों के शोर में खामोश हो गए एनजीटी के नियम

जागरण संवाददाता नोएडा राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) द्वारा पटाखा बिक्री पर रोक लगाए जाने के बाद भी शहर में दीपावली की रात लोगों ने जमकर पटाखे चलाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 08:33 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 08:33 PM (IST)
पटाखों के शोर में खामोश हो गए एनजीटी के नियम
पटाखों के शोर में खामोश हो गए एनजीटी के नियम

जागरण संवाददाता, नोएडा : राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) द्वारा पटाखा बिक्री पर रोक लगाए जाने के बाद भी शहर में दीपावली की रात लोगों ने जमकर पटाखे चलाए। पटाखों की बिक्री से लेकर चलाने तक में प्रशासन के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। हालांकि पुलिस ने पटाखे की बिक्री पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

शनिवार शाम सात बजे से लोगों ने पटाखे चलाने शुरू कर दिए थे। शहर में कई कालोनीवासियों ने घर से बाहर आकर पटाखे छोड़े। तेज आवाज वाले पटाखों के अलावा स्काइशाट भी जलाए गए। देर रात तक आतिशबाजी होती रही। इसे देखकर नहीं लगा कि एनजीटी की पाबंदी का कोई असर हुआ है। शहर के अधिकांश इलाकों में आतिशबाजी की गई। दीपावली पर चोरी-छिपे पटाखे भी खूब बिके। हालांकि, पुलिस पटाखों की अवैध बिक्री को रोकने के लिए इधर से उधर दौड़ती रही। बावजूद इसके कई दुकानदारों ने पटाखे बेचे। जिले में पटाखों की बिक्री बंद होने से यहां के लोग पड़ोसी जिलों से पटाखे खरीद कर लाए। पटाखे चलाए जाने से शहर वायु प्रदूषण भी जमकर हुआ। दीपावली पर आतिशबाजी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) भी बढ़ा हुआ नजर आया। डीसीपी जोन राजेश एस का कहना है एनजीटी का नियम का पुलिस ने सख्ती से पालन कराया है। प्रतिबंधित पटाखे बेच रहे लोगों की गिरफ्तारी की गई है। इसके साथ लोगों से पटाखा नहीं चलाने की अपील की गई थी।

--

पटाखा बेचने पर चार के खिलाफ कार्रवाई

दीपावली पर प्रतिबंधित पटाखे बेचने पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। फेस-2 कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखे बेचने वाले आरोपित के कब्जे से तीन पेटी अवैध पटाखे बरामद किए हैं। आरोपित की पहचान साजिद सैफी निवासी जीतराम कालोनी भंगेल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को चैतन्य बिल्डिग के पास गंदा नाला रोड से गिरफ्तार किया है। वहीं सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस ने पटाखे बेचने के आरोप में अखिलेश निवासी गांव नगला एटा (उत्तर प्रदेश) को सेक्टर 22 स्थित चौड़ा गांव से गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे 4 कट्टे अवैध पटाखे मिले। वहीं फेस-3 कोतवाली पुलिस पटाखों की बिक्री करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पटाखों से भरा एक बोरा बरामद किया गया है। आरोपितों की पहचान हरी कुमार व विकास कुमार के रूप में हुई है।

chat bot
आपका साथी