नाबालिग को नशीला पदार्थ खिला कर बनाया दुष्कर्म का वीडियो, फिर 1 साल तक करता रहा शोषण

आरोप है कि उस वीडियो के दबाव में आरोपित ने करीब एक वर्ष तक उससे दुष्कर्म किया। लॉकडाउन में उसका वीडियो वायरल कर दिया।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 06:46 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 06:46 PM (IST)
नाबालिग को नशीला पदार्थ खिला कर बनाया दुष्कर्म का वीडियो, फिर 1 साल तक करता रहा शोषण
नाबालिग को नशीला पदार्थ खिला कर बनाया दुष्कर्म का वीडियो, फिर 1 साल तक करता रहा शोषण

नोएडा [रजनी कान्त]। Noida Crime: भंगेल गांव में बहन के साथ रहने वाली एक किशोरी से नशीला कोल्ड्रिंक पिला दुष्कर्म कर आरोपित ने अपने एक दोस्त से आपत्तिजनक वीडियो बनवा लिया। आरोप है कि उस वीडियो के दबाव में आरोपित ने करीब एक वर्ष तक उससे दुष्कर्म किया। लॉकडाउन में जब पीड़िता भंगेल छोड़कर अपने गांव पहुंची तो आरोपित ने उस आपत्तिजनक वीडियो को व्हाट्सऐप ग्रुप पर वायरल कर दी।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

जानकारी होने पर पीड़िता के भाई ने इस मामले में मंगलवार को कोतवाली फेज दो पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित व वीडियो बनाने वाले उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित चांद उर्फ मुरस्लीन मूलरूप से बुलन्दशहर का रहने वाला है, जबकि उसका दोस्‍त शान उर्फ सोनू सोरखा गांव में रहता है। आरोपित चांद यहां भंगेल में रहता है।

कोल्‍ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर किया दुष्‍कर्म

पुलिस के अनुसार करीब 17 वर्षीय किशोरी भंगेल में अपनी बहन के साथ किराये पर कमरा लेकर रहती थी। इस दौरान ही करीब एक वर्ष पहले आरोपित चांद ने पहले कोल्ड्रिंक मे कुछ नशीला पदार्थ मिला कर पिला कर दुष्कर्म किया था। उस दौरान आरोपित चांद ने आपत्तिजनक वीडियो अपने दोस्त शान से बनवाई थी।

वीडियो का दबाव बनाकर करता रहा दुष्‍कर्म

उसी वीडियो के दबाव में चांद करीब एक वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। लॉकडाउन होने पर पिछले दिनों पीड़िता अपने गांव चली गई थी। इस दौरान आरोपितों ने पीड़िता की उस आपत्तिजनक वीडियो को वाट्सऐप ग्रुप में वायरल कर दिया। वहीं पुलिस से शिकायत करने पर आरोपितों ने पीड़िता व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता के भाई ने फेज दो पुलिस से शिकातय की थी। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, आइटी एक्ट सहित अन्य कई धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज दोनों आरोपितों को बुधवार को गिरफ्तार किया है।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

chat bot
आपका साथी