Noida News: मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर परिवार ने मकान पर लगाया बिकाऊ का पोस्टर

Noida News नई आबादी पीपल वाली मस्जिद के यामीन के बेटे आजाद व अरबाज मंगलवार को घर पर काम रहे थे तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए आए। दोनों भाई घर से बाहर निकलकर आए तो आरोपितों ने लाठी-डंडों व ईंट से हमला कर दिया।

By Arpit TripathiEdited By: Publish:Sun, 02 Oct 2022 08:28 PM (IST) Updated:Mon, 03 Oct 2022 08:52 AM (IST)
Noida News: मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर परिवार ने मकान पर लगाया बिकाऊ का पोस्टर
Noida News: मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर परिवार ने मकान पर लगाया बिकाऊ का पोस्टर

 दादरी, संवाद सहयोगी। दादरी में छह दिन पहले दो भाइयों पर पड़ोस के चार व्यक्तियों द्वारा जानलेवा हमले के मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे पीड़ित स्वजन सहमे हैं। इससे वे मकान में ताला लगाकर सुरक्षित जगह पर चले गए थे।

अब परिवार ने मकान पर पोस्टर चस्पा किया है। इसमें लिखा है कि यह मकान बिकाऊ है। परिवार पलायन कर चुका है। नई आबादी पीपल वाली मस्जिद के यामीन के बेटे आजाद व अरबाज मंगलवार को घर पर काम रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए आए।

दोनों भाई घर से बाहर निकलकर आए तो आरोपितों ने लाठी-डंडों व ईंट से हमला कर दिया। अरबाज बेहोश होकर गिर गया। आजाद के सिर पर गंभीर चोट आई थीं। पीड़ित यामीन मेवाती ने बताया कि दोनों बेटों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपित पक्ष सभासद नईम मेवाती फैसला करने का दबाव बना रहा है।

ऐसा नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनके खौफ से बृहस्पतिवार को उन्होंने घर का ताला लगाकर परिवार को सुरक्षित जगह पर भेज दिया। शनिवार रात में घर पर मकान बेचने का पोस्टर चस्पा कर दिया है।

chat bot
आपका साथी