हॉट-स्पॉट स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा करेगी नई पेट्रोलिंग टीम "स्वयंसिद्ध', जानिए इसकी खासियत

महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनी नई टीम स्वयंसिद्ध में शामिल महिला पुलिसकर्मियों को बॉडीवॉर्न कैमरा एवं बैटन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 11:25 PM (IST)
हॉट-स्पॉट स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा करेगी नई पेट्रोलिंग टीम "स्वयंसिद्ध', जानिए इसकी खासियत
हॉट-स्पॉट स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा करेगी नई पेट्रोलिंग टीम "स्वयंसिद्ध', जानिए इसकी खासियत

नोएडा [रजनी कान्त]। हॉट-स्पॉट स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए जिले में नई पेट्रोलिंग टीम "स्वयंसिद्ध' का गठन किया गया है। 100 स्कूटी पर तैनात यह टीम फिलहाल चिंहित 163 हॉट स्पॉटस प्वाइंट पर पेट्रोलिंग करेंगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस नई टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मियों को बॉडीवॉर्न कैमरा एवं बैटन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

शनिवार शाम पांच बजे पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने सेक्टर 108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर नई पेट्रोलिंग टीम का उद्घााटन किया। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने कहा कि गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरी के लिए महिला सुरक्षा अत्यन्त प्राथमिकता का विषय है।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए नये प्रयोगों एवं नई व्यवस्थाओं पर लगातार कार्य हो रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला चैपाल, थाना स्तर पर महिला सुरक्षा इकाई का गठन के अलावा नॉलेज पार्क थाने में फैमिली डिस्प्ले रेसोल्यूशन क्लीनिक का स्थापना की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए अब नई महिला पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया है। इस पेट्रोलिंग कार्रवाई का संचालन महिला पुलिसकर्मियों द्वारा किया जायेगा। इस लिए ही इस टीम का नाम "स्वयंसिद्ध' रखा गया है।

पेट्रोलिंग टीम में महिला सब इंस्पेक्टर, मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल रहेंगी। पेट्रोलिंग के लिए इस टीम को 100 स्कूटी उपलब्ध कराई गई है। महिला सुरक्षा की इस योजना को प्रभावी व उपयोगी बनाने के लिए खासकर जिले की महिलाओं से सोशल मीडिया के जरिए सुझाव प्राप्त किये गये। उसके आधार पर ही संवेदनशील स्थानों को चिंहित किया गया है जहां अधिक पेट्रोलिंग की आवश्यकता है।

सुझाव व थाना स्तर से आंकलन के आधार पर सभी थानों के पेट्रोलिंग शेड्यूल पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला के कार्यालय द्वारा तैयार किया गया है। इसके तहत 163 हॉट स्पॉटस में प्रमुख विद्यालय, विश्वविद्यालय एवं इस प्रकार की फैक्ट्रियां जहां देर शाम तक महिलाएं कार्यरत रहती हैंं, मेट्रो स्टेशनों के आस-पास के स्थान, ऑटो स्टैंड आदि शामिल हैं।

कोरोना की समस्या से समाप्त होने पर स्कूल, कॉलेज की छात्राओं एवं गैर सरकारी महिला संगठनों के सदस्यों को भी इस योजना से जोड़ने पर विचार है। शनिवार को सेक्टर 108 में आयोजित महिलाओं की सुरक्षा के लिए नई पेट्रोलिंग टीम "स्वयंसिद्ध' के उद्घााटन के अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली, डीसीपी महिला सुरक्षा वृंंद शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी