Noida: अकेला पाकर युवती से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, विरोध पर दी मारने की धमकी; पुलिस ने भेजा जेल

बरौला में रहने वाले एक डॉक्टर पर उनके ही अस्पताल में काम करने वाली युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। डॉक्टर ने उसे अकेला पाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

By Gaurav SharmaEdited By: Publish:Tue, 13 Jun 2023 10:21 PM (IST) Updated:Tue, 13 Jun 2023 10:21 PM (IST)
Noida: अकेला पाकर युवती से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, विरोध पर दी मारने की धमकी; पुलिस ने भेजा जेल
अकेला पाकर युवती से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, विरोध पर दी मारने की धमकी

नोएडा, जागरण संवाददाता। कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र के गांव बरौला में रहने वाले एक डॉक्टर पर उनके ही अस्पताल में काम करने वाली युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

फेसबुक से हुई दोनों की जान-पहचान

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक युवती ने एक चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती के मुताबिक, बरौला गांव में अस्पताल संचालित करने वाले डॉक्टर हरिओम से उसकी फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुई। चिकित्सक ने उसे अस्पताल में नौकरी दी।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

आरोप है कि एक दिन चिकित्सक ने उसे अकेला पाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस घटना की जानकारी चिकित्सक की पत्नी को दी तो पत्नी और बेटी सहित अन्य लोगों ने युवती के साथ मारपीट भी की।

अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी भी दी गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपित चिकित्सक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वहीं सोमवार को ईकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। महिला से उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। दस महीने तक आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा।

दस महीने पहले आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने धमकी देकर आरोपित ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते महिला दस महीने तक चुप रही।

chat bot
आपका साथी