Noida: पत्नी को जहां दफनाया, वहां कई बार खाया खाना; 10वीं फेल ने दृश्यम देखकर परिवार संग लिखी हत्या की पटकथा

Noida Murder News भाभी से अवैध संबंध को परवान चढ़ाने के लिए जोगिंदर उर्फ लाला ने पत्नी की हत्या गला दबाकर की। पत्नी को जहां दफनाया वहां 23 दिन में आठ बार जाकर खाना खाया। पुलिस ने आरोपी परिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

By Praveen SinghEdited By: Publish:Sun, 02 Apr 2023 12:36 AM (IST) Updated:Sun, 02 Apr 2023 02:33 AM (IST)
Noida: पत्नी को जहां दफनाया, वहां कई बार खाया खाना; 10वीं फेल ने दृश्यम देखकर परिवार संग लिखी हत्या की पटकथा
नोएडा पुलिस ने आरोपी परिवार को किया गिरफ्तार।

नोएडा, जागरण संवाददाता। भाभी से अवैध संबंध को परवान चढ़ाने के लिए जोगिंदर उर्फ लाला ने पत्नी की हत्या गला दबाकर की। पत्नी को जहां दफनाया वहां 23 दिन में आठ बार जाकर खाना खाया। वह मृत पत्नी से मन ही मन बात भी करता था कि अगर वह अवैध संबंध का विरोध नहीं करती तो जान से न जाती।

दसवीं फेल जोगिंदर ने दृश्यम फिल्म की तर्ज पर पत्नी की हत्या की पटकथा लिखी और ठीक फिल्मी कहानी की तरफ वास्तविक जीवन में पत्नी के शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया था। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर ही शव को दफनाया। आरोपित घर की छत से भी निगरानी करते थे कि जहां शव को दफनाया है वहां कोई आस-पास तो नहीं गया।

परिजनों की अलग स्लॉट में रहती थी ड्यूटी

परिवार के सदस्यों की ड्यूटी अलग-अलग स्लॉट में छत पर लगी थी। यह सारी जानकारी आरोपित पति ने पूछताछ के दौरान दी है। आरोपित पति जोगिंदर उर्फ लाला, सास संता व भाभी ऊषा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। हत्या में इस्तेमाल फावड़ा पुलिस ने बरामद किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।

परिजनों ने मिलकर हत्या का बनाया प्लान

जोगिंदर ने यह भी बताया कि सरिता की हत्या करने से पहले उसने घरवालों से विचार विमर्श भी किया। सभी ने हामी भरी कि सरिता को रास्ते से हटा दो। आठ मार्च की रात होली वाले दिन हत्या करने के बाद शव को दफानाया फिर अगले दिन पति ने खुद कोतवाली जाकर पत्नी के गायब होने की सूचना दे दी।

दुर्गंध आने पर कुत्ते खोदने लगे जमीन

23 दिन बाद 31 मार्च को दुर्गंध आने पर कुत्ते जमीन खोदने लगे, तब पता चला कि सरिता का शव दफनाया गया है। अब तक की जांच में यह भी पता चला है कि शादी के बाद दो बार आरोपितों ने सरिता की पिटाई की थी। दोनों बार पंचायत हुई।

महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों को हैवान बताकर उनके साथ रहने से इनकार कर दिया था। सामाजिक ताने बाने में बंधी सरिता मजबूर होकर ससुराल में रहने लगी। नतीजा वह अपनी जान से हाथ धो बैठी।

दो साल पहले पति के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्टदो साल पहले मार्च 2021 में सरिता ने पति जोगिंदर के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस दौरान भी सरिता ने पति के भाभी से अवैध संबंध का विरोध किया था। यदि समझौता न कराकर दोनों पक्ष अलग हो जाते तो महिला की जान बच जाती।

यह है मामला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तुस्याना गांव के रहने वाले हरिओम ने अपनी बेटी सरिता की शादी 16 फरवरी 2015 को डेरी कामबक्सपुर गांव के रहने वाले जोगिंदर से की थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग की गई। जोगिंदर के भाभी से संबंध बन गए। इसका सरिता विरोध करती थी। आठ मार्च को सरिता लापता हो गई।

नौ मार्च को जोगिंदर ने नालेज पार्क कोतवाली में तहरीर दी कि उसकी पत्नी सरिता आठ मार्चशाम से लापता है। 15 मार्च को सरिता के भाई नरेंद्र की तहरीर पर ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने, उत्पीड़न करने की धारा में पति जोगिंदर, सास संता, जेठ भूपेंद्र, जेठानी ऊषा, चचिया ससुर विजयपाल, ननदोई मनोज, विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। 31 मार्च की सुबह तेज बारिश होने व दुर्गंध आने पर पता चला कि जिस महिला का शव गड्ढे में दफनाया गया वो सरिता ही है।

हत्या में शामिल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है। आरोपितों ने जहां महिला के शव को दफनाया था उसकी निगरानी भी करते थे। -विनोद कुमार सिंह, नालेज पार्क कोतवाली प्रभारी

chat bot
आपका साथी