ग्रेटर नोएडा में फ्लैट दिलाने के नाम पर दंपति से 15 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Greater Noida News बिसरख कोतवाली क्षेत्र में स्थित सुपरटेक इकोविलेज सोसाइटी में फ्लैट दिलाने के नाम पर एक दंपति से 15 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। दंपति द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 04 Feb 2023 09:14 AM (IST) Updated:Sat, 04 Feb 2023 09:14 AM (IST)
ग्रेटर नोएडा में फ्लैट दिलाने के नाम पर दंपति से 15 लाख की ठगी, मामला दर्ज
ग्रेटर नोएडा में फ्लैट दिलाने के नाम पर दंपति से 15 लाख की ठगी, मामला दर्ज। फोटो सोर्स- फाइल फोटो।

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। Greater Noida News: बिसरख कोतवाली क्षेत्र में स्थित सुपरटेक इकोविलेज सोसाइटी में फ्लैट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। ठाकुर ने एक दंपत्ति से 15 लाख रुपए हड़प लिए। दंपति द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

फ्लैट दिलाने का दिलाया भरोसा

राजस्थान कोटा के रहने वाले अभिषेक मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है तीन महीने पहले उनकी मुलाकात अमित और अभिषेक जैन से हुई थी। दोनों ने उन्हें ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज सोसायटी में फ्लैट दिलाने का भरोसा दिया था। इसके लिए उनसे बतौर बयाना साढ़े पंद्रह लाख रुपए चेक के माध्यम से लिए गए। फ्लैट की रजिस्ट्री कराने के नाम पर आरोपितों ने तीन महीने तक गुमराह किया और रजिस्ट्री नहीं करवाई।

वापस नहीं किए पैसे

कुछ दिन बाद आरोपियों ने फ्लैट दिलाने से मना कर दिया और एडवांस लिए गए साढ़े साढ़े पंद्रह लाख रुपए भी वापस नहीं किए। कई बार मांगने के बाद भी आरोपियों ने पैसा भी वापस नहीं किया। जिसके चलते पीड़ित दंपत्ति ने इस मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। पुलिस के आला अधिकारियों के निर्देश पर अमित अग्रवाल, अभिषेक जैन और उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: कैंसर की चपेट में सबसे ज्यादा आ रहे हैं दिल्ली के बच्चे

chat bot
आपका साथी