Greater Noida: गौर सिटी सोसाइटी के फ्लैट में आग लगने से मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

आग लगने वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।सोसाइटी के जी ब्लॉक में प्रदीप कंबोज अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह किसी कार्य से सोसाइटी से बाहर गए हुए थे। उनकी बेटी व पत्नी भी किसी काम से फ्लैट पर ताला जड़ नीचे आ गए।

By Ajab SinghEdited By: Publish:Sun, 26 Mar 2023 11:37 AM (IST) Updated:Sun, 26 Mar 2023 11:37 AM (IST)
Greater Noida: गौर सिटी सोसाइटी के फ्लैट में आग लगने से मचा हड़कंप, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
Greater Noida: गौर सिटी सोसाइटी के फ्लैट में आग लगने से मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी सोसाइटी के 5 एवेन्यू में रविवार सुबह करीब 10:00 बजे के करीब 1 फ्लैट में अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी परिवार के लोग फ्लैट से बाहर गए हुए थे। आग लगने से फ्लैट में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

सोसाइटी के जी ब्लॉक में प्रदीप कंबोज अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह किसी कार्य से सोसाइटी से बाहर गए हुए थे। उनकी बेटी व पत्नी भी किसी काम से फ्लैट पर ताला जड़ नीचे आ गए। उन्हें पड़ोसियों ने फ्लैट में आग लगने की सूचना फोन के माध्यम से दी। जाकर देखा तो फ्लैट में रखा सामान धू-धू कर जल रहा था।

सोसायटी के लोगों ने अग्निशमन उपकरणों की सहायता से समय रहते आग पर काबू पा लिया अन्यथा और भी बड़ा हादसा घटित हो सकता था। आग की चपेट में आने से फ्लैट में रखा इलेक्ट्रिक उपकरण फर्नीचर के सामान के साथ कपड़े भी जलकर राख हो गए।

Greater Noida: गौर सिटी सोसाइटी में एक फ्लैट में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। 5th एवेन्यू के फ्लैट नंबर 552 में आज सुबह आग लग गई, आग जिस समय लगी उस समय घर पर कोई नहीं था।https://t.co/lMeAq49eEV pic.twitter.com/8mIK0FWSJC— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) March 26, 2023

chat bot
आपका साथी