GautamBuddh Nagar Chunav Voting: घायल पैर से तय की लोकतंत्र की दूरी, चोटिल होने के बावजूद किया मतदान

सड़क हादसे में पैर गंभीर रूप से चोटिल हो जाने के बाद भी ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी 11 एवेन्यू निवासी अनिल मतदान करने केंद्र पहुंचे। उन्हें देख बूथ की सुरक्षा में मुस्तैद जवान व अपनी बारी के इंतजार में खड़े मतदाता भी हौसलाफजाई करने से नहीं रोक सके। एक बुजुर्ग मनीषा ने भी वॉकर के सहारे मतदेय स्थल में कदम रखा।

By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi Publish:Fri, 26 Apr 2024 01:32 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2024 01:32 PM (IST)
GautamBuddh Nagar Chunav Voting: घायल पैर से तय की लोकतंत्र की दूरी, चोटिल होने के बावजूद किया मतदान
सड़क हादसे में घायल वोटर वोट करने जाते। जागरण

HighLights

  • पैर में लगी चोट भी नहीं रोक पाई बूथ की तरफ बढ़ने से कदम
  • अन्य मतदाताओं ने किया प्रोत्साहित

अजब सिंह भाटी, ग्रेटर नोएडा। सड़क हादसे में पैर गंभीर रूप से चोटिल हो जाने के बाद भी ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी 11 एवेन्यू निवासी अनिल मतदान करने केंद्र पहुंचे।

उन्हें देख बूथ की सुरक्षा में मुस्तैद जवान व अपनी बारी के इंतजार में खड़े मतदाता भी हौसलाफजाई करने से नहीं रोक सके।

इसके साथ ही एक बुजुर्ग मनीषा ने भी वॉकर के सहारे ग्रेनो वेस्ट स्थित सर्वोदय स्कूल में बनाए गए मतदेय स्थल में कदम रखा हर कोई उनकी मदद को आतुर हो उठा। कतार में खड़े मतदाताओं ने एक-एक कर उन्हें आगे बढ़ा दिया।

15 दिन पहले लौटी अस्पताल से घर

मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली मनीषा ने बताया कि डेढ़ महीने पहले सड़क दुर्घटना में उनका पैर चोटिल हो गया था। 15 दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी कराकर घर लौटी हैं।

वहीं अनिल ने बताया कि अभी भी उनका उपचार चल रहा है। डाक्टरों ने उन्हें ज्यादा न चलने फिरने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि वे हर साल वोट करते आए हैं।

ऐसे में इस बार भी अपने आपको वोट करने से नहीं राेक सके। लोकतंत्र में एक-एक वोट की अहमियत होती है। जिसे वे बखूबी समझते हैं।

chat bot
आपका साथी