मच्छरों के लिए साक्षात 'यमराज' है यह अनोखी मछली, जाने- क्यों है खास

अनोखी मछली मच्छरों को तेजी से अपना शिकार बनाती है। यह एक झटके में सैकड़ों मच्छरों का सफाया करने में माहिर है।

By Amit MishraEdited By: Publish:Sat, 10 Jun 2017 05:56 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jun 2017 09:25 PM (IST)
मच्छरों के लिए साक्षात 'यमराज' है यह अनोखी मछली, जाने- क्यों है खास
मच्छरों के लिए साक्षात 'यमराज' है यह अनोखी मछली, जाने- क्यों है खास

नोएडा [जेएनएन]। डेंगू-मलेरिया के मच्छरों का सफाया करने के लिए जिला मलेरिया विभाग कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है। इसलिए तालाबों व गड्ढों में इकट्ठे होने वाले पानी में पनपने वाले मच्छरों के लिए अब 'गमबुजिया फिश' को मोर्चे पर लगाने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मद में जिला अधिकारी को पत्र लिखकर मत्स्य विभाग से 'गमबुजिया फिश' उपलब्ध कराने की मांग की है।

इससे पहले जिला मलेरिया विभाग ने तालाबों व गड्ढों का चयन शुरू कर दिया है, जहां बरसात में पानी होने की संभावना ज्यादा रहती है। इन मछलियों को 'मास्किटो फिश' यानि मच्छर मार मछली के तौर पर भी पहचाना जाता है।

मच्छरों की दुश्मन है मछली 

यह मछली पश्चिमी देशों में ज्यादा पाई जाती है। इसकी लंबाई करीब सात सेंटीमीटर तक होती है। मच्छरों को तेजी से अपना शिकार बनाने में माहिर है। एक झटके में सैकड़ों मच्छरों का सफाया करने में माहिर है। इसे मच्छरों का दुश्मन कहा जाता है।

जिला मलेरिया विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक इन मछलियों को चिन्हित तालाबों में डाल दिया जाएगा। कुछ मछलियों को रिजर्व रखा जाएगा, उन्हें जलभराव होने पर वहां छोड़ा जाएगा। हालांकि मछुआरों से इन मछलियों को बचाना मलेरिया विभाग के लिए चुनौती होगी। 

यह भी पढ़ें: अश्लील वीडियो बनाकर मां को किया ब्लैकमेल, बेटी के साथ किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: 9 साल की बच्ची को दिखाई अश्लील विडियो, लोगों ने पकड़कर की धुनाई

chat bot
आपका साथी