यमुना एक्सप्रेस वे पर फरवरी से शुरू होगा फास्टैग

यमुना एक्सप्रेसे-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए यमुना एक्सप्रेस वे पर एक सप्ताह में फास्टैग लागू करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए थे। सीईओ की चेतावनी का असर हुआ है।

By Edited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 07:11 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 07:12 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस वे पर फरवरी से शुरू होगा फास्टैग
दिल्ली के नजदीक स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे का नजारा।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग फरवरी से शुरू होगा। आइडीबीआइ बैंक ने इसके लिए सहमति दे दी है। इसी सप्ताह फास्टैग लगाने के लिए बैंक व कंपनी के बीच करार होगा। इंसाल्वेंसी रेजलूशन प्रोफेशनल (आइआरपी) ने यह जानकारी यमुना प्राधिकरण को दी है। प्राधिकरण सीईओ डा. अरुणवीर ¨सह ने पिछले सप्ताह हुई बैठक में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक सप्ताह में फास्टैग लागू करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए थे। देश के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एक्सप्रेस वे पर फास्टैग की सुविधा लागू हो चुकी है, लेकिन यमुना एक्सप्रेस वे पर अभी यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले वाहनों को मैनुअल तरीके से टोल टैक्स का भुगतान करना होता है। इस वजह से यात्रा में अधिक समय व टोल पर जाम की समस्या बढ़ रही है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी