Coronavirus Cases in Noida: 2 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Coronavirus Cases in Noida 2 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कोरोना वायरस की चपेट में आने की पुष्टि काफी पहले ही हो गई थी लेकिन प्रशासन मामले को दबाने में जुटा हुआ था।

By JP YadavEdited By: Publish:Wed, 10 Jun 2020 10:55 AM (IST) Updated:Wed, 10 Jun 2020 02:21 PM (IST)
Coronavirus Cases in Noida: 2 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Coronavirus Cases in Noida: 2 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

ग्रेटर नोएडा [अजब भाटी]। दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामले में दो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद से कार्यकत्रियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

अब तक अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया दोनों को

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संघ का आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब तक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। इससे साथी कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है।

सर्वे करने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का इनकार

दो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कोरोना वायर संक्रमण की चपेट में आने के बाद साथी कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। आलम यह है कि साथी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सर्वे को जारी रखने से ही इनकार कर दिया है।

मामले को दबाने में जुटा रहा प्रशासन

बताया जा रहा हो कि 2 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कोरोना वायरस की चपेट में आने की पुष्टि काफी पहले ही हो गई थी, लेकिन प्रशासन पिछले कई दिनों से मामले को दबाने में जुटा हुआ था।  

महिला कार्यकत्रियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि बिना सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए उसने सर्वे कराया जा रहा है। इसकी शिकायत भी कई बार की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

कोरोना वायरस की चपेट में आईं दोनों पीड़ित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां 2 महीने से  घर घर जाकर कोविड -19 का सर्वे कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशासन पर पहले भी अनियमितता के आरोप लगा चुके हैं, लेकिन इनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

इससे पहले मंगलवार को गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना के कुल  38 नए कोरोना के केस आए हैं। मंगलवार को कोरोना से एक 40 वर्षीय बैंक मैनेजर की मौत हो गई, वहीं 38 नए संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 691 पहुंचा गया है। जिले में डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 433 हो गई है। आइसोलेशन वार्ड में अब 258 मरीजों का उपचार जारी है। 

chat bot
आपका साथी