कचैड़ा के किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में कचैड़ा गांव के किसानों ने जिल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 07:32 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 07:32 PM (IST)
कचैड़ा के किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
कचैड़ा के किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:

पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में कचैड़ा गांव के किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विभिन्न पार्टी के नेता भी शामिल हुए। किसानों ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। मांग की कि जेल में बंद किसानों को प्रशासन बिना शर्त रिहा करे। मांग पूरी न होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी।

कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में किसान जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जिसमें काफी महिलाएं भी शामिल थीं। किसानों ने कहा बिल्डर के साथ जो समझौता हुआ था, बिल्डर ने उसे पूरा नहीं किया। प्रशासन ने भी समझौते को लागू कराने में सहयोग नहीं किया। गांव में जो किसान शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे उनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया। पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पूरी तरह से गलत थी। खेतों में खड़ी फसल पर जेसीबी चला कर उजाड़ दिया गया। किसानों ने मांग की कि जेल में बंद किसानों को बिना शर्त रिहा करें, बिल्डर के काम को प्रशासन तत्काल रुकवाए और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर कार्रवाई हो। किसानों ने कहा जमीन लेने के एवज में उन्हें जो मुआवजा दिया गया था प्रशासन उसे वापस लें और किसानों की जमीन लौटा दें। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र नागर, पीताबंर शर्मा, अजीत दौला, गुड्डू प्रमुख, रघुराज भाटी, नवीन भाटी, कमांडो अशोक सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी