चीनी बाजार को टक्कर देंगी नई डिजाइन की भारतीय वस्तुएं

जागरण संवाददाता नोएडा भारत-चीन सीमा विवाद के बाद देशभर में चीन की वस्तुओं का विरोध कि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Jun 2020 12:31 AM (IST) Updated:Tue, 23 Jun 2020 12:31 AM (IST)
चीनी बाजार को टक्कर देंगी नई डिजाइन की भारतीय वस्तुएं
चीनी बाजार को टक्कर देंगी नई डिजाइन की भारतीय वस्तुएं

जागरण संवाददाता, नोएडा : भारत-चीन सीमा विवाद के बाद देशभर में चीन की वस्तुओं का विरोध किया जा रहा है। इससे भारतीय व्यापारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। अब भारतीय कंपनियों ने भी इस दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। सरकार के एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत नोएडा के उत्तर प्रदेश डिजाइन इंस्टीट्यूट में ताला बनाने वाली कंपनियों ने अब नए तरह से तैयार करने पर काम करना शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश डिजाइन इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र पाठक ने बताया कि संस्थान 'एक जिला एक उत्पाद' कार्यक्रम के तहत अलीगढ़ ताला उद्योग को बढ़ाने के लिए विभिन्न डिजाइन पर कार्य कर रहा है। चीन बाजार का मुकाबला करने के लिए संस्थान के शिक्षकों और छात्रों से सर्वे कराया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्राहकों ं पारंपरिक तालों की डिजाइन, उनके हल्के व मजबूत बनाए जाने पर सवाल पूछे जा रहे हैं। बाजार में पहले से उपलब्ध कंपनियों के बारे में पता किया जा रहा है। इसके आधार पर नई डिजाइन की वस्तुएं तैयार की जाएंगी, जिससे भविष्य में चीन में निर्मित तालों से मुकाबला करने के लिए बेहतर डिजाइन एवं मजबूती के साथ ही किफायती दामों पर वस्तुएं भारत में तैयार की जा सकेंगी। डिजाइन इंस्टीट्यूट ने सोमवार से सर्वे का कार्य शुरू किया है।

chat bot
आपका साथी