फिल्म सिटी फ्लाई ओवर पर लगा बैरियर हटाया, अब सीधे जा सकेंगे दिल्ली

फिल्म सिटी फ्लाइ ओवर पर दिल्ली जाने वाली लेन पर लगाए गए बैरियर को पुलिस ने हटा दिया है। अब वाहन चालक जीआइपी से सीधे फिल्म सिटी फ्लाइ ओवर के रास्ते दिल्ली जा सकेंगे। पुलिस ने इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे कॉप-14 के मद्देनजर फ्लाइ ओवर को बैरियर लगा कर बंद किया था ताकि वीवीआइपी व विदेशी नागरिकों को एक्सप्रेस-वे से जाने के दौरान जाम का सामना नहीं करना पड़े।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 09:00 PM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 09:00 PM (IST)
फिल्म सिटी फ्लाई ओवर पर लगा बैरियर हटाया, अब सीधे जा सकेंगे दिल्ली
फिल्म सिटी फ्लाई ओवर पर लगा बैरियर हटाया, अब सीधे जा सकेंगे दिल्ली

जागरण संवाददाता, नोएडा : फिल्म सिटी फ्लाईओवर पर दिल्ली जाने वाली लेन पर लगाए गए बैरियर को पुलिस ने हटा दिया है। अब वाहन चालक जीआइपी से सीधे फिल्म सिटी फ्लाईओवर के रास्ते दिल्ली जा सकेंगे। पुलिस ने इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे कॉप-14 के मद्देनजर फ्लाईओवर को बैरियर लगा कर बंद किया था, ताकि वीवीआइपी व विदेशी नागरिकों को एक्सप्रेस-वे से जाने के दौरान जाम का सामना नहीं करना पड़े।

ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में दो से 13 सितंबर तक कॉप-14 का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में कई देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर जाम एक बड़ी समस्या है। कॉप-14 के मद्देनजर पुलिस ने सर्वे किया था। पुलिस ने पाया कि फिल्म सिटी फ्लाईओवर से दिल्ली जाने वाले वाहन जब नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर उतरते हैं, तब पीछे जाम लगने लगता है। कॉप-14 में शामिल होकर दिल्ली आने के दौरान वीवीआइपी जाम में फंस सकते हैं। इसलिए फिल्म सिटी फ्लाईओवर से दिल्ली जाने वाली लेन को बैरियर लगा कर बंद कर दिया गया था। इसके बाद जीआइपी होकर दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को एक्सप्रेस-वे से यू-टर्न लेकर जाना पड़ रहा था। इस प्रयोग से एक्सप्रेस-वे पर जाम नहीं लगा, लेकिन फ्लाईओवर से पहले जीआइपी तक वाहन चालकों को लगातार जाम से जूझना पड़ रहा था। कॉप-14 का समापन होने के बाद शनिवार रात पुलिस ने बैरियर हटा कर फ्लाईओवर को खोल दिया है। अब जीआइपी से वाहन चालक फ्लाईओवर होकर सीधे दिल्ली जा सकेंगे।

chat bot
आपका साथी