नील गाय के झुंड से कुचलकर किसान की मौत

नील गाय के झुंड से कुचल कर किसान की मौत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 06:17 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 06:17 PM (IST)
नील गाय के झुंड से कुचलकर किसान की मौत
नील गाय के झुंड से कुचलकर किसान की मौत

नील गाय के झुंड से कुचलकर किसान की मौत

20 एचपीआर 13 -

- बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा का मामला

संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर : बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में खेत में काम करते किसान को नील गायों के झुंड ने कुचल दिया। चोट लगने से वह घायल हो गया। किसान को स्वजन ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

थाना क्षेत्र के गांव पसवाड़ा निवासी किसान भगवंत सिंह शुक्रवार दोपहर अपने खेत में थे, तभी अचानक खेतों से नील गाय का झुंड दौड़ते हुए निकला और किसान को कुचलते हुए निकल गया। किसानों की सूचना पर पहुंचे स्वजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए।

----

हादसों की वजह बनती रही हैं नील गाय :

क्षेत्र में नीलगाय न सिर्फ फसलों को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि, हादसों का कारण भी बनती जा रही हैं। पसवाड़ा में किसान की मौत के बाद से पूर्व भी नानपुर गांव के निकट भी गत दिनों मेरठ निवासी एक व्यक्ति की कार में नील गाय शीशा तोड़कर घुस गई थी। उस दौरान हादसे में वह बाल-बाल बच गया था। इसके अलावा भी चार पहिया वाहन भी अचानक सामने आने से दुर्घटनाग्रस्त होते रहे हैं।

-----

गंगा की तलहटी में सर्वाधिक परेशानी :

वैसे तो क्षेत्र के कई गांव नीलगाय के आतंक से परेशान हैं, लेकिन गंगा किनारे के क्षेत्र में आतंक ज्यादा है। यहां के किसान फसल में किए जा रहे नुकसान को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। किसानों को फसल की रखवाली करनी पड़ती है। नीलगायों के झुंड दिखते ही किसान पटाखे चलाते हैं तो आवाज सुनकर भाग जाती हैं।

----

क्या कहते हैं अधिकारी :

नील गाय के हमले में किसान की मौत की जानकारी मिली है। टीम को भेजकर मामले की जांचकर संबंधित कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार, वन क्षेत्राधिकारी

chat bot
आपका साथी