जल समस्या का समाधान खोजने को जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ

जल समस्या व इसके नवीन समाधानों का पता लगाने के लिए 29 अगस्त को देश-विदेश के जल विशेषज्ञ शहर में जुटेंगे। इसके लिए इंडिया एक्सपो मार्ट में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह 16वां Þद एवरीथिग अबाउट वाटर एक्सपोदेश के बड़े जल से संबंधित आयोजनों में से एक होगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Aug 2019 08:20 PM (IST) Updated:Mon, 26 Aug 2019 08:20 PM (IST)
जल समस्या का समाधान खोजने को जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ
जल समस्या का समाधान खोजने को जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : इंडिया एक्सपो मार्ट में गुरुवार से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन द एवरीथिग अबाउट वाटर एक्सपो का आयोजन में किया जाएगा। इसमें जल समस्या व इसके नवीन समाधानों का पता लगाने के लिए देश-विदेश के जल विशेषज्ञ शहर में जुटेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने जल संकट की समस्या के मद्देनजर जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया है। इसके अलावा सरकार ने नल से जल पहल की घोषणा भी की है। जल संकट को दूर करने के लिए जल संरक्षण और रिसाइकिलिग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जल समस्या, संरक्षण और इसको लेकर नई तकनीकों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही जल संकट को लेकर स्थायी समाधान ढूंढने का प्रयास किया जाएगा, जिसे भारत में पानी की समस्या को लेकर लागू किया जा सकेगा। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जल शक्ति मंत्रालय के सचिव यूपी सिंह, केंद्रीय भूजल बोर्ड के अध्यक्ष केसी नायक, दिल्ली जलबोर्ड के सेवानिवृत्त सदस्य आरएस त्यागी सहित कई देशों के दूतावासों के प्रतिनिधि और कंपनियां शिरकत करेंगी।

chat bot
आपका साथी