सड़क हादसे में घायल एमएलसी की बेटी की इलाज के दौरान मौत

हाथरस के रहने वाले एमएलसी यशवर्धन की बेटी की फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। सेक्टर 62 में रह कर पढ़ाई कर रहीं उनकी बेटी रेनी ¨सह को किसी अज्ञात वाहन ने शुक्रवार देर रात टक्कर मार दिया था। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थीं। पुलिस ने इलाज के लिये उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है और शव को बिना पोस्टमार्टम कराये ही हाथरस लेकर चले गये।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 05:23 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 05:23 PM (IST)
सड़क हादसे में घायल एमएलसी की बेटी की इलाज के दौरान मौत
सड़क हादसे में घायल एमएलसी की बेटी की इलाज के दौरान मौत

जागरण संवाददाता, नोएडा : हाथरस के रहने वाले एमएलसी यशवर्धन की बेटी की सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। सेक्टर 62 में रह कर पढ़ाई कर रहीं उनकी बेटी रेनी ¨सह को किसी अज्ञात वाहन ने शुक्रवार देर रात टक्कर मार दी थी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी थीं। पुलिस ने इलाज के लिये उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है और शव को बिना पोस्टमार्टम कराये ही हाथरस लेकर चले गये।

सेक्टर 58 कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज राय ने बताया कि यशवर्धन ¨सह हाथरस के रहने वाले हैं और वह एमएलसी हैं। उनकी बेटी रेनी ¨सह (20) यहां स्थित एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही थीं और हॉस्टल में रह रही थीं। शुक्रवार रात वह अपने साथ पढ़ने वाले लड़के के साथ कहीं गई थीं। यह लड़का उनका दोस्त बताया जा रहा है। दोनों रात करीब डेढ़ बजे पैदल ही सेक्टर 62 स्थित हास्टल जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने रेनी को टक्कर मार दी और आरोपित वाहन लेकर फरार हो गया। रेनी के दोस्त ने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में छात्रा को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने छात्रा की जान बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। दुर्घटना के दौरान छात्रा का दोस्त शराब के नशे में था। पिता ने आरोपित वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार कर दिया है।

chat bot
आपका साथी