गो सेवा कर श्रद्धालु करते हैं भगवान का पूजन

जागरण संवाददाता नोएडा भक्ति का असल रस ईश्वर की अराधना करने और ईश्वर द्वारा रचित जीवो

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 07:49 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:49 PM (IST)
गो सेवा कर श्रद्धालु करते हैं भगवान का पूजन
गो सेवा कर श्रद्धालु करते हैं भगवान का पूजन

जागरण संवाददाता, नोएडा :

भक्ति का असल रस ईश्वर की अराधना करने और ईश्वर द्वारा रचित जीवों की सेवा करने में है। भक्ति के इसी भाव को दूसरों के साथ साझा करते हुए नोएडा के सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर में गोशाला स्थापित की गई है। 15 एकड़ में बनी गोशाला में एक हजार बेसहारा पशुओं के रहने की व्यवस्था है। जहां उनका इलाज कर रख-रखाव किया जाता है। मंदिर में पशुओं की सेवा के लिए 10 लोगों की टीम बनाई गई है जोकि दिन-रात इस कार्य में लगी रहती है। इनके अलावा जो श्रद्धालु मंदिर में भगवान के दर्शन करने आते हैं वह भी पशुओं की सेवा के लिए आगे आते हैं। उनके साथ पूरा दिन बताते हैं, भोजन कराते हैं और खेलते भी है। इस तरह उनके मन को भी आनंद मिलता है और भक्ति के अलग भाव को महसूस कर पाते हैं।

----

ऐसे हुई थी शुरुआत

श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर की स्थापना वर्ष 2003 में हुई थी। उस समय में कई गाय व नंदी मंदिर परिसर में रहते थे, लेकिन उनके लिए कोई स्थान सुनिश्चित नहीं था। 2016 में बेसहारा पशुओं के लिए शेड तैयार किया गया, जहां उनके इलाज और रहने की व्यवस्था की गई। धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाया गया, शनि सेवा ट्रस्ट ने इसी वर्ष 13 फरवरी को गोशाला को एक बार फिर नया रूप देते हुए नया शेड बनाया। श्री शनि सेवा समिति के अध्यक्ष मानसिंह चौहान ने बताया कि इस समय गोशाला में 35 गायों की सेवा की जा रही है, शहर में जहां भी जख्मी गाय व नंदी मिलते हैं तो उनका यहां इलाज करते हैं। कमेटी पदाधिकारी रामबीर शर्मा बताते हैं कि मंदिर की ओर से पशु सेवा के साथ ही समाज कल्याण के कई कार्य समय-समय पर कराए जाते हैं। कई गरीब व बेसहारा बच्चों की शिक्षा के लिए मंदिर कमेटी की ओर से फीस में मदद की जाती है और गरीब कन्याओं की शादी भी कराई जाती है।

chat bot
आपका साथी