चौथे हिदी सिनेमा सम्मान समारोह में शामिल हुए बालीवुड सितारे

जागरण संवाददाता नोएडा अंतरराष्ट्रीय चैंबर आफ मीडिया एंड एंटरटेनमेट इंडस्ट्री (आइसी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 09:08 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 09:08 PM (IST)
चौथे हिदी सिनेमा सम्मान समारोह में शामिल हुए बालीवुड सितारे
चौथे हिदी सिनेमा सम्मान समारोह में शामिल हुए बालीवुड सितारे

जागरण संवाददाता, नोएडा: अंतरराष्ट्रीय चैंबर आफ मीडिया एंड एंटरटेनमेट इंडस्ट्री (आइसीएमइआइ) और नोएडा के आफ्ट यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से इस वर्ष चौथे हिदी सिनेमा सम्मान समारोह का आनलाइन आयोजन किया। जिसमें भारतीय सिनेमा से जुड़े लोकप्रिय कलाकार शामिल हुए। कोविड-19 के कारण आनलाइन आयोजित हुए कार्यक्रम में हिदी सिनेमा में विशेष योगदान देने वाले अभिनेताओं को अवार्ड से सम्मानित किया गया। हिदी सिनेमा सम्मान समारोह के चौथे संस्करण में सर्वश्रेष्ठ शीर्षक हिदी सिनेमा महानायक के अवार्ड से दिलीप कुमार साहब को सम्मानित किया गया, सायरा बानो ने दिलीप कुमार की ओर से सम्मान स्वीकार किया। वहीं दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को बेस्ट लीडिग मैन आफ द ईयर घोषित किया गया, वहीं फिल्म छिछोरे को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया। हिदी सिनेमा सम्मान समिति पटना में सुशांत सिंह राजपूत के पिता को सम्मान प्रदान करेगा।

हिदी सिनेमा भूषण सम्मान से बप्पी लहरी, जावेद जाफरी, बाबा आजमी, असीम सामंत, मनमोहन सिंह, बिजोन दासगुप्ता, जोया अख्तर, रसिका दुग्गल, इम्तियाज अली, अन्नू मलिक को सम्मानित किया गया। हिदी सिनेमा गौरव सम्मान से विमल कुमार, उदय शंकर पाणि, सुखवंत दद्दा, अनंत महादेवन, दिलीप शुक्ला, सीमा पाहवा, संजय छेल, कुकू कोहली, कुमुद मिश्रा और पंकज त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। हिदी सिनेमा सेवी सम्मान से सुप्रण सेन, अशोक सरोगी, अनिल नागरथ, मीना के अय्यर, श्री अनूप देव, अजय ब्रह्मात्मज, मनोज श्रीवास्तव, विशाल सरोए, सुभाष साहू, राजेंद्र सिंह को नवाजा गया। आनलाइन कार्यक्रम में सिनेमा सम्मान समारोह के संरक्षक शत्रुघ्न सिन्हा, इम्पा के अध्यक्ष टीपी अग्रवाल, निदेशक राहुल रवैल, श्याम श्राफ प्रख्यात वितरक, बीएन तिवारी और आइसीएमइआइ के अध्यक्ष संदीप मारवाह शामिल हुए और सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी