भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता नोएडा भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यकारिणी ने रविवार को सेक्टर-35

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Aug 2020 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2020 10:24 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, नोएडा :

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यकारिणी ने रविवार को सेक्टर-35 कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखेंगे। देश उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता। उनके नेतृत्व में हुए परमाणु शक्ति परीक्षण ने देश का सिर पूरे विश्व में ऊंचा किया था। वह राजनीतिज्ञ के साथ अच्छे कवि भी थे। हमें ऐसे महापुरुष के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा, जिला महामंत्री उमेश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष युद्धवीर चौहान, नरेश शर्मा, गोपाल गौड़, सुरेश कृष्णन, पवन शर्मा, ओमपाल सिंह, भूपेश सैनी, गजराज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी