आटो एक्सपो में रोजाना उमड़ेगी एक लाख लोगों की भीड़

रणजीत मिश्रा, ग्रेटर नोएडा : एक्सपो मार्ट में प्रस्तावित चौदहवें आटो एक्सपो मोटर शो में करी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Jan 2018 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 23 Jan 2018 03:00 AM (IST)
आटो एक्सपो में रोजाना उमड़ेगी एक लाख लोगों की भीड़
आटो एक्सपो में रोजाना उमड़ेगी एक लाख लोगों की भीड़

रणजीत मिश्रा, ग्रेटर नोएडा : एक्सपो मार्ट में प्रस्तावित चौदहवें आटो एक्सपो मोटर शो में करीब एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ेगी। यातायात विभाग ने इसे नियंत्रित करने के लिए रूट प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। यहां आने वाले लोगों के लिए दो स्थानों पर पार्किग की व्यवस्था की जाएगी। एक स्थान को चिह्नत कर लिया गया है। दूसरे स्थान पर अभी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ सहमति नहीं बन पाई है। जल्द ही दूसरी पार्किग के लिए भी जगह चिह्नित कर काम शुरू कर दिया जाएगा। यहां रोज करीब 30 से 40 हजार वाहनों की पार्किग की व्यवस्था की जा रही है।

नॉलेज पार्क के एक्सपो मार्ट में सात से चौदह फरवरी तक आटो एक्सपो मोटर शो के चौदहवें संस्करण का आयोजन प्रस्तावित हैं। इसमें विभिन्न दोपहिया व चार पहिया वाहन इकाइयां हिस्सा ले रही हैं। लोगों में मोटर शो के प्रति ग्रेटर नोएडा में जबरदस्त उत्साह पिछले वर्ष देखने को मिला था। यहां सफल आयोजन के बाद सियाम लगातार तीसरी बार यहां आटो एक्सपो मोटर शो आयोजित कराने की तैयारी में जुटा है। उम्मीद जताई जा रही है कि यहां करीब एक लाख से अधिक दर्शक रोज आटो एक्सपो को देखने आएंगे। इससे आसपास के क्षेत्रों में वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। जाम की समस्या को दूर करने के लिए यातायात विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने रूट प्लान के साथ जाम लगने वाले प्वाइंट्स को चिह्नित कर इसका विकल्प तलाशने में जुट गई है। दर्शकों के वाहनों के लिए पार्किग की सुविधा पिछले मोटर शो की तरह ही नॉलेज पार्क तीन में गोलचक्कर के समीप होगा। यहां पार्किग बनाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि यहां के अलावा एक और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

-आटो एक्सपो के दौरान यहां वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाएगा। नॉलेज पार्क तीन में पार्किग का काम शुरू हो गया। यहां तक पहुंचने के लिए बेहतर रूट तैयार किया जा रहा है।

- अनिल कुमार झा, एसपी यातायात, गौतमबुद्ध नगर

chat bot
आपका साथी