दो शॉपिग मॉल खुले, रौनक का करना होगा इंतजार

जागरण संवाददाता नोएडा लॉकडाउन के 78 दिन बाद शहर के शॉपिग मॉल खुलने शुरू हो गए ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jun 2020 12:21 AM (IST) Updated:Tue, 09 Jun 2020 12:21 AM (IST)
दो शॉपिग मॉल खुले, रौनक का करना होगा इंतजार
दो शॉपिग मॉल खुले, रौनक का करना होगा इंतजार

जागरण संवाददाता, नोएडा : लॉकडाउन के 78 दिन बाद शहर के शॉपिग मॉल खुलने शुरू हो गए है। सोमवार को सेक्टर-25ए स्थित स्मार्ट भारत मॉल और सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल में थोड़ी बहुत चहल-पहल खरीदारों की देखी गई। हालांकि पहला दिन होने के कारण खरीदारों ने सामान खरीदने में रुचि नहीं दिखाई। मॉल में कर्मचारियों व आगंतुकों दोनों के लिए नियम एक समान रहे।

इस दौरान दोनों जगहों पर शारीरिक दूरी के हिसाब से मॉल के अंदर जाने दिया गया गया। मेटल डिटेक्टर में आने से पहले स्प्रे मशीन के जरिये हाथों को सैनिटाइज कराया गया। उसके बाद थर्मल स्क्रीनिग कर प्रवेश दिया गया। लिफ्ट का संचालन सुरक्षा गार्ड के जरिए कराया गया। मॉल परिसर को दिन में चार बार सैनिटाइज भी कराया गया। फूड कोर्ट में बैठे दिखे लोग

अधिकांश फूड कोर्ट खुले रहे, लेकिन वहां खरीदारों की भीड़ नहीं रही। कुछ लोग फूड कोर्ट में बैठे अवश्य नजर आए। यहां पर एक मेज पर दो लोगों को ही बैठने की इजाजत दी गई। जो सिर्फ डिब्बा बंद आइटम को लेकर खाते व पीते दिखे। अधिकांश लोग शोरूम के बाहर घूम कर लौटे

सेक्टर-61 शॉप्रिक्स मॉल में तमाम खरीदार घूमते देखे गए, लेकिन शोरूम के बाहर से ही समानों को निहारते रहे। उन्होंने अंदर जाने की हिम्मत नहीं दिखाई।

हल्दीराम की दुकान खुली दिखी तो खाने का कुछ सामान खरीद कर ले जा रहा हूं। इस बहाने शॉपिग मॉल की सुरक्षा व्यवस्था को चेक कर लिया है।

-नरेंद्र कुमार, खरीदार, स्मार्ट भारत मॉल जिस प्रकार के सुरक्षा मानकों को लागू करने की बात सरकार की ओर से की जा रही है, वह मॉल प्रबंधन की ओर से देखने को मिल रही है। खुद को सुरक्षित महसूस करने के बाद ही फूड कोर्ट में बैठा हूं।

-मुदित, खरीदार, शॉप्रिक्स

शॉपिग मॉल में लोगों को आकर्षित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। काफी लोगों ने अन्य बाजारों की अपेक्षा मॉल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने की बात कही है। इससे हौसला बढ़ा है।

-विकास त्यागी, प्रबंधक, शॉप्रिक्स मॉल

कंपनी की ओर से अभी कोई गाइडलाइन नहीं आई है, लेकिन स्टाफ 50 फीसद आया है। दो कर्मचारी शहर से बाहर हैं, उन्हें आने में समय लगेगा। आज केवल साफ सफाई हुई है।

-दीपक कुमार, इंचार्ज, वुडलैंड रिटेल आउटलेट, स्मार्ट भारत मॉल

chat bot
आपका साथी