शिल्प हाट के आंगन में दिखा 71 वर्षीय प्रदेश का कुनबा

नोएडा आजादी के बाद 24 जनवरी 1950 में बना उत्तर प्रदेश अब 71 साल का हो गया है। प्रदेश में बनारस की सुबह हो या अवध की शाम।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:31 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:31 PM (IST)
शिल्प हाट के आंगन में दिखा 71 वर्षीय प्रदेश का कुनबा
शिल्प हाट के आंगन में दिखा 71 वर्षीय प्रदेश का कुनबा

कुंदन तिवारी, नोएडा : आजादी के बाद 24 जनवरी 1950 में बना उत्तर प्रदेश अब 71 साल का हो गया है। प्रदेश में बनारस की सुबह हो या अवध की शाम। मोहब्बत का प्रतीक ताजमहल हो या अध्यात्म का प्रतीक सांची का स्तूप। नोएडा प्राधिकरण ने सबको शिल्प हाट में समेटकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रविवार को शास्त्रीय संगीत, नृत्य, शिव आराधना के साथ उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कृषि विभाग ने 10 मिनट का अन्नदाता संवाद किया। दोपहर 12:10 से 2:00 तक कृषि आधारित विशेष चर्चा हुई, जबकि शाम को रागिनी गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। तस्वीरों से दिखाया नोएडा का सफर

उद्योगों के विकास के लिए 1976 में बसे नोएडा की विकास गाथा को भी तस्वीरों से दिखाया गया है। उत्तर प्रदेश दिवस पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विकास गाथा बया करता दिख रहा हैं। यमुना विकास प्राधिकरण की विकास परियोजना, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, फिल्म सिटी, टाय सिटी, नोएडा विकास प्राधिकरण का नया गोल्फ कोर्स, हैलीपैड, कन्वेंशन एवं हैबीटेट सेंटर आदि परियोजनाएं व एनएमआरसी का प्राइड स्टेशन सबको आकर्षित कर रहा है। सिटी आफ अपैरल ने छोड़ी नई छाप

एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत शहर को गारमेंट व टेक्सटाइल इंडस्ट्री हब दर्शाते हुए इसे सिटी आफ अपैरल के रूप में सजाया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों के ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लोगों को लुभा रही है। भा गई यूपी की रसोई

पश्चिमांचल का स्वाद, बुंदेलखंड की सौगात, ब्रज की बहार, पूर्वांचल की मिठास, अवध की सुंगध को यूपी की रसोई में समेटा गया है।

chat bot
आपका साथी