पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता नोएडा सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में 25 हजार के ए

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Nov 2020 09:55 PM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2020 09:55 PM (IST)
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नोएडा : सेक्टर-58 कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में 25 हजार के एक इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित सड़क पर टहलने वाले प्रतिबंधित पशुओं की आपूर्ति दिल्ली में करता था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से एक बाइक, अवैध शस्त्र व पशु मारने में इस्तेमाल सामान बरामद हुआ है।

एसीपी-2 नोएडा रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि रात में सड़क पर टहलने वाले प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह पहले पशुओं की रेकी करता है, फिर रात अधिक होने पर सुनसान जगह पर पशु को काट देता था। प्रतिबंधित मांस को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ले जाकर आपूर्ति किया जाता है। प्रतिबंधित पशुओं के अवशेषों को दूसरे क्षेत्र में फेंककर धार्मिक उन्माद भी फैलाया जाता था। शनिवार शाम करीब आठ बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गिरोह के तीन सदस्य सेक्टर-62 स्थित नवादा गांव के पास मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस फायरिग में एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। पुलिस ने बदमाश को मौके से दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान ताहिर निवासी इस्लाम नगर, कैला भट्टा, गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित से पूछताछ जारी है। वहीं दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। फरार आरोपित का नाम इकरार व नावेद है। दोनों वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

chat bot
आपका साथी