हौसला योजना के खिलाफ आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश

संस, जेवर: प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई गई हौसला योजना को ल

By Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 08:50 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 08:50 PM (IST)
हौसला योजना के खिलाफ आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश

संस, जेवर: प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई गई हौसला योजना को लेकर जेवर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उप्र राज्य कर्मचारी संघ ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाना बनाने के बजाए एनजीओ के माध्यम से खाना वितरण कराने व सभी गर्भवती महिलाओं को पंजीकृत कराने की मांग की है। यह योजना परवान चढ़ने से पहले धराशायी होती नजर आ रही है। उप्र राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष पुष्पा ¨सह यदुवंशी ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गर्भवती महिलाओं को एनजीओ के माध्यम से भोजन वितरण करवाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि उनके कार्यक्षेत्र में पंजीकृत महिलाओं को समय से भोजन नहीं मिल रहा, इसलिए उन्हें महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रसोइया न बनाया जाए। अगर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वयं भोजन बनाएंगी तो टीकाकरण, पोलियो व अन्य कार्य कैसे कर पाएंगी। इस मौके पर सुमन शर्मा, मालती देवी, कुसुम, सुनीता, कमलेश आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी