विधानसभा के घेराव करने लखनऊ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

जासं, ग्रेटर नोएडा : भाजपा के प्रदेशव्यापी विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए गौतमबुद्ध नगर से सै

By Edited By: Publish:Wed, 24 Aug 2016 08:33 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2016 08:33 PM (IST)
विधानसभा के घेराव करने लखनऊ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

जासं, ग्रेटर नोएडा : भाजपा के प्रदेशव्यापी विधानसभा घेराव में शामिल होने के लिए गौतमबुद्ध नगर से सैकड़ों कार्यकर्ता बुधवार को लखनऊ पहुंचे। जिलाध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे। विधानसभा घेराव के दौरान गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के निवासी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर हरीश ¨सह व शेर ¨सह पुलिस लाठीचार्ज में घायल हो गए। लखनऊ रवाना होने से पहले जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करवा रही है। लखनऊ जाने वाले कार्यकर्ताओं में सेवानंद शर्मा, चंद्रवीर नागर, तेजपाल नागर, राहुल पंडित, गुरुदेव भाटी, सुशील शर्मा, रवि ¨जदल, सतवीर भाटी, ठाकुर संजय ¨सह, संदीप शर्मा, अंकित चौहान, कर्मवीर आर्य आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी