बारिश से खिले किसानों के चेहरे

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : रविवार रात व सोमवार सुबह हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है व

By Edited By: Publish:Mon, 30 May 2016 06:16 PM (IST) Updated:Mon, 30 May 2016 06:16 PM (IST)
बारिश से खिले किसानों के चेहरे

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : रविवार रात व सोमवार सुबह हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं इससे किसानों को भी काफी फायदा हुआ है। किसान काफी समय से नई फसल की बोआई के लिए खेतों को तैयार करने में जुटे थे। खेतों की जुताई के बाद किसान परिवार फसल बोने के लिए पहली बारिश का इंतजार कर रहे थे। इस बारिश से हरा चारा, धान व अन्य फसलों की बोआई की तैयारी करने वाले किसानों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। पहली बारिश व आसमान में मंडराते बादल देख कर किसानों को पूर्व में हुई फसल के नुकसान की भरपाई होने की एक उम्मीद जगी है।

किसान बोले

बारिश नई फसल की बोआई के लिए संजीवनी साबित होगी। इससे मूंग, ढैंचा, ज्वार, बाजरा जैसी फसलों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। बारिश होने से इन फसलों की बोआई करने वाले किसानों के चेहरों पर खुशी छा गई है। - मांगेराम भाटी, किसान

काफी देर तक बारिश धीमी-धीमी हुई है। इस बारिश के बाद किसान मूंजी पौध के लिए बीज लाकर तैयारी में जुट गए हैं। समय से मूंज की पौध तैयार कर धान की समय से रोपाई की जाएगी।

- महेंद्र भाटी, किसान

हल्की बारिश से फल व सब्जी की खेती करने वाले किसानों को भी फायदा हुआ है। गर्मी के कारण ककड़ी, खीरा, घीया, तरबूज की खेती करने वाले किसानों के चेहरे पर भी खुशी छा गई है।

-तिमराज भगत, किसान

किसान खेतों में फसल की बोआई के पहले पानी लगातार जुताई कराने की सोच रहे थे। किसानों को बारिश से फायदा हुआ है। अब उन्हें खेत में पानी लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।

- जगदीश, किसान

chat bot
आपका साथी