धोखाधड़ी के आरोप में फै क्ट्री संचालक गिरफ्तार

जासं, ग्रेटर नोएडा : इकोटेक तीन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में फैक्ट्री के संचालक को गिरफ्तार

By Edited By: Publish:Sun, 02 Aug 2015 08:17 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2015 08:17 PM (IST)
धोखाधड़ी के आरोप में फै क्ट्री संचालक गिरफ्तार

जासं, ग्रेटर नोएडा : इकोटेक तीन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में फैक्ट्री के संचालक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि आरोपी अपनी फैक्ट्री में तैयार इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद पर मुंबई स्थित बहुराष्ट्रीय फैक्ट्री टीसीएल का लेबल लगाकर सप्लाई करता था। इसकी शिकायत 18 अप्रैल को मुंबई स्थित टीसीएल फैक्ट्री के मैनेजर जितेंद्र कुमार ने इकोटेक तीन थाना में दर्ज कराई थी। मैनेजर का आरोप था कि इकोटेक तीन औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री के उत्पाद पर बिना इजाजत के उसके फैक्ट्री का नाम व लेबल लगा कर उत्पात को बाजार में खुलेआम बेचा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल अप्रैल में काफी संख्या में एलसीडी, टीवी, आयरन सहित अन्य उत्पाद बरामद किया था। थाना फेस थ्री में भी इस फैक्ट्री के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी फैक्ट्री संचालक रोहित कासवानी को रविवार सुबह इकोटेक तीन थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी