भारतीय सेना के हेलीकाप्टर से दिल्ली आएगा अर्जुन

जासं, नोएडा : भारतीय सेना ने पर्वतारोही अर्जुन को हिलेरी बेस कैंप से शनिवार को हेलीकॉप्टर की मदद से

By Edited By: Publish:Mon, 04 May 2015 08:28 PM (IST) Updated:Tue, 05 May 2015 02:49 AM (IST)
भारतीय सेना के हेलीकाप्टर से दिल्ली आएगा अर्जुन

जासं, नोएडा : भारतीय सेना ने पर्वतारोही अर्जुन को हिलेरी बेस कैंप से शनिवार को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला। अर्जुन को नेपाल के काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास पहुंचा दिया। भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर अर्जुन को सोमवार देर रात या मंगलवार सुबह को काठमांडू से दिल्ली रवाना होगा। उनके साथ भारतीय सेना के अधिकारी भी होंगे। फिलहाल अर्जुन के परिजन को अब तक पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है कि सेना का हेलीकॉप्टर काठमांडू से दिल्ली के लिए कब उड़ान भरेगा।

अर्जुन वाजपेयी के पिता एसके वाजपेयी ने बताया किकाठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से सोमवार करीब आठ बजे जानकारी मिली है कि भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर काठमांडू से दिल्ली को रवाना होगा। भारतीय दूतावास ने अर्जुन को इसी हेलीकॉप्टर से दिल्ली भेजने की तैयारी की है। वह कहते हैं कि उन्हें भारतीय दूतावास से पुख्ता जानकारी नहीं मिली पाई है कि सेना का हेलीकॉप्टर सोमवार रात को या फिर मंगलवार सुबह को दिल्ली आएगा। सिर्फ यही पता है कि अर्जुन सेना के हेलीकॉप्टर दिल्ली आने वाला है।

chat bot
आपका साथी