कांग्रेसियों ने अमित शाह को दिखाए काले झंडे

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में युवा

By Edited By: Publish:Fri, 20 Mar 2015 08:08 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2015 08:08 PM (IST)
कांग्रेसियों ने अमित शाह को दिखाए काले झंडे

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा:

केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काले झंडे दिखाए। नारेबाजी कर भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किया। इस दौरान भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में थोड़ा गर्मा-गर्मी हुई। प्रयास के बाद भी कार्यकर्ता अमित शाह को ज्ञापन नहीं सौंप पाए।

बुलंदशहर में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में अमित शाह को जाना था। वह सड़क मार्ग से बुलंदशहर के लिए निकले थे। उनके बुलंदशहर जाने की सूचना मिलने पर युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकर्ता काला झंडा दिखाने के उदेश्य से प्रदेश महासचिव नरेंद्र भाटी के नेतृत्व में कासना-बुलंदशहर मार्ग पर एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं को देखकर पुलिस व अमित शाह की सुरक्षा में लगे जवान सक्रिय हो गए। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क से हटा दिया। साथ ही मौके पर भाजपा के भी कार्यकर्ता पहुंच गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को काले झंडे दिखाने का विरोध किया। इस पर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में थोड़ा गर्मा-गर्मी हो गई। नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए अमित शाह के काफिले की ओर बढ़े। पुलिस ने बल पूर्वक उन्हें रोक दिया। काफिला अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। इस अवसर पर नरेंद्र भाटी ने कहा कि केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल पूरी तरह से किसानों को खत्म कर देगा। बिल पूरी तरह से किसान विरोधी है। जब तक बिल वापस नहीं हो जाता सड़क से लेकर संसद तक इसका विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर उमेश बैसला, विनोद वर्मा, नागेंद्र भाटी, राहुल बैसोया, सरदाराम, उस्मान, बालेश्वर नागर, विपिन चौधरी, मुस्तकीम, करनपाल, अनिकेत, जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी