टीबी के मरीजों की बलगम जांच बेंगलुरू में

जागरण संवाददाता, नोएडा : टीबी मरीजों के बेहतर इलाज के लिए राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण विभाग द्वारा

By Edited By: Publish:Fri, 27 Feb 2015 06:31 PM (IST) Updated:Fri, 27 Feb 2015 06:31 PM (IST)
टीबी के मरीजों की बलगम जांच बेंगलुरू में

जागरण संवाददाता, नोएडा :

टीबी मरीजों के बेहतर इलाज के लिए राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण विभाग द्वारा विशेष अभियान नेशनल ड्रग रजिस्टेंट सर्वे (एनडीआरएस) शुरू किया गया है। इसमें जिले के पिछले छह महीने से अब तक इलाज कराने वाले 44 मरीजों का बलगम जांच बेंगलुरू में किया जाएगा। इस अभियान को प्रदेश के 14 जिलों में चलाया जा रहा है। इसमें गौतम बुद्धनगर, बागपत, बुलंदशहर सहित अन्य जिले शामिल किए गए हैं। सर्वे का काम 19 फरवरी से शुरू किया गया है और 31 मार्च तक चलेगा।

48 घंटे में पहुंचाया जाता है बेंगलुरू

मरीज का बलगम लेने के बाद 48 घंटे के बाद विशेष पैकिंग में कोरियर द्वारा बेंगलुरू पहुंचाया जा रहा है। सर्वे का उद्देश्य मरीजों के शरीर की प्रतिरोधक के बारे में अध्ययन करना है। इसमें पता लगाया जाएगा कि बीमारी की चपेट में आने वाले नए मरीजों के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता क्या है और पिछले छह महीने से उपचार करा रहे मरीजों के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में सुधार हुआ है या नहीं।

--------

जिले से अब तक 29 मरीजों के बलगम भेजा जा चुका है। कुल 44 मरीजों के बलगम जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसमें पिछले छह महीने से उपचार कराने वाले और नए मरीज दोनों शामिल किए जा रहे हैं। यह अभियान देश स्तर पर चलाया जा रहा है। सभी नमूनों की जांच राष्ट्रीय क्षय रोग संस्थान बेंगलुरू में किया जा रहा है। 31 मार्च तक भेजना है, लेकिन दस मार्च तक सभी नमूने भेज दिए जाएंगे।

-डॉ. शिरीष जैन, जिला क्षय रोग अधिकारी गौतमबुद्ध नगर।

chat bot
आपका साथी