महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

संस, जेवर : जेवर कोतवाली क्षेत्र के चांचली गांव में तमंचा के बल पर महिला से दुष्कर्म करने का मामला स

By Edited By: Publish:Thu, 27 Nov 2014 09:24 PM (IST) Updated:Thu, 27 Nov 2014 09:24 PM (IST)
महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

संस, जेवर : जेवर कोतवाली क्षेत्र के चांचली गांव में तमंचा के बल पर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति उसे घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया व शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के कई लोग वहां आ गए। उन्हें देख कर आरोपी अपने चप्पल, चादर व मोटरसाइकिल वहीं छोड़ कर फरार हो गया। महिला के पति ने मामले की तहरीर जेवर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को झूठा बता कर दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. प्रीतिंदर सिंह से की। महिला का आरोप है कि बुधवार शाम करीब छह बजे महिला घर में अकेली थी। उसका पति खेत पर गया था। आरोपी घर में घुसकर तमंचा के बल पर उससे दुष्कर्म किया। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जेवर कोतवाली प्रभारी को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी गांव छोड़ कर फरार हो गया है।

chat bot
आपका साथी