पथिक सेना ने की ग्रेटर दिल्ली प्रदेश की मांग

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : पश्चिम उत्तर प्रदेश को दिल्ली के साथ मिलाकर ग्रेटर दिल्ली प्रदेश की

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 07:05 PM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 07:05 PM (IST)
पथिक सेना ने की ग्रेटर दिल्ली प्रदेश की मांग

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : पश्चिम उत्तर प्रदेश को दिल्ली के साथ मिलाकर ग्रेटर दिल्ली प्रदेश की मांग लगातार उठ रही है। पथिक सेना ने बृहस्पतिवार के कलक्ट्रेट में नव निर्माण जनसभा का आयोजन कर इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पथिक सेना सभी 17 जिलों में जनसभाएं आयोजित करेगी।

पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए ग्रेटर दिल्ली प्रदेश का गठन होना जरूरी है। प्रदेश सरकार को पश्चिम उत्तर प्रदेश से सत्तर फीसद राजस्व मिलता है। लेकिन बीस फीसद धनराशि भी यहां के विकास के लिए खर्च नहीं होती। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, अस्पताल, उद्योग, बेरोजगारी, लचर कानून व्यवस्था से लोग परेशान हैं। न्याय पाने के लिए भी लोगों को सात सौ किलोमीटर दूर दौड़ना पड़ता है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाइकोर्ट की खंडपीठ स्थापित करने के लिए कई सरकारों ने आश्वासन दिए। सभी आश्वासन कोरे साबित हुए है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था व प्रशासन को चुस्त दुरुस्त, व विकास के लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश के 17 जिलों को दिल्ली के साथ मिलाकर ग्रेटर दिल्ली प्रदेश का गठन होना चाहिए। क्षेत्र के किसान, अधिवक्ता, व्यापारी, छात्र, सामाजिक संगठन मिलकर अहिंसक आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरठ से शुरू हुआ नव निर्माण सभा का कार्यक्रम हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद तक पहुंच चुका है। जल्द ही बागपत में भी जनसभा कर मांग को उठाया जाएगा।

इस मौके पर पथिक सेना की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कविता चौधरी, रामचंद्र वाल्मिकी, संजय शर्मा, महीपाल आर्य, कुलदीप त्यागी, आनंद सिंघल, रहीश कुरैशी, अमर पाल, अनिल गुप्ता, देवेंद्र प्रधान, ओमवीर, राजकुमार, संजय नागर, आनंद भाटी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी