सीएए के समर्थन में युवाओं ने बनाई श्रृंखला

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शनिवार को मानव श्रृंखला बनाई। उन्होंने कहा कि यह कानून नागरिकता देने के लिए लागू किया है न कि नागरिकता छीनने के लिए। इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 06:59 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 06:59 PM (IST)
सीएए के समर्थन में युवाओं ने बनाई श्रृंखला
सीएए के समर्थन में युवाओं ने बनाई श्रृंखला

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शनिवार को मानव श्रृंखला बनाई। उन्होंने कहा कि यह कानून नागरिकता देने के लिए लागू किया है, न कि नागरिकता छीनने के लिए। इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुशवेंद्र तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने टाउन हाल से झांसी रानी चौराहा, मेरठ रोड, शिवचौक होते हुए वापस टाउन हाल तक मानव श्रृंखला बनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष भ्रांतियां फैला रहा है। जिसकी वजह से बीते दिनों बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध किया, जबकि सीएए देशहित में लागू किया गया है। यह कानून काफी समय पहले लागू हो जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों से आए अल्पसंख्यकों को अधिकार देने के लिए सीएए लागू किया गया है। इससे देश में जन्मे और रह रहे किसी भी नागरिक की नागरिकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओम यादव ने कहा कि युवा विपक्ष की भ्रांतियों को अब समझ गए हैं। आगे से किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यान, सागर वाल्मीकि, अभिषेक त्यागी, नवनीत गुप्ता, जयकरण गुर्जर, विनीत शर्मा, विजय शास्त्री, श्याम रहेजा, अर्जुन, अंकित उप्पल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी