घर में घुसकर चाकुओं से किया हमला..गंभीर घायल

-पती-पत्नी के बीच चल रहा विवाद ससुराल पक्ष ने किया हमला जागरण संवाददाता मुजफ्फरनगर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद की रंजिश में ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर युवक पर चाकुओं से हमला बोल दिया। हमले में युवक सहित उसकी मां भी गंभीर घायल हो गई। पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों को नामजद कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Oct 2019 10:20 PM (IST) Updated:Wed, 30 Oct 2019 06:24 AM (IST)
घर में घुसकर चाकुओं से किया हमला..गंभीर घायल
घर में घुसकर चाकुओं से किया हमला..गंभीर घायल

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद की रंजिश में ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर युवक पर चाकुओं से हमला बोल दिया। हमले में युवक सहित उसकी मां भी गंभीर घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने पांच लोगों को नामजद कराया है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला धर्मपुरी निवासी एकलव्य पुत्र हेमराज का विवाह मोनी पुत्री रणतेज से हुआ था। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद एकलव्य पर दहेज की मांग के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। एकलव्य व परिवार के लोगों ने कोर्ट से अपनी जमानत करा ली थी, लेकिन मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश कायम थी। एकलव्य की बहन पूजा कुचालिया का आरोप है कि दीपावली की रात उनके पड़ोसी नवीन अंडे वाले के साथ भाभी के परिजनों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि सभी ने उनके घर में घुसकर एकलव्य पर चाकुओं से वार किया। जिसमें एकलव्य व उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में पूजा कुचालिया की तहरीर पर आरोपित नवीन अंडे वाले सहित राहुल निवासी रैदासपुरी, रणतेज उसके पुत्र आनंद व निर्देश तथा आदेश व धर्मेन्द्र निवासी पुरकाजी के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी