नहीं सुलझी महिला की हत्या की गुत्थी

युसूफपुर गांव के जंगल में गठरी में बंधे मिले महिला के शव की दो सप्ताह बाद भी शिनाख्त नही हो पाई है। जिसके चलते महिला की हत्या का राज बरकरार है। पुलिस ने आस पास के जिलों में संपर्क साध रही है लेकिन कोई सुराग नही मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 10:11 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 06:26 AM (IST)
नहीं सुलझी महिला की हत्या की गुत्थी
नहीं सुलझी महिला की हत्या की गुत्थी

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। युसूफपुर गांव के जंगल में गठरी में बंधे मिले महिला के शव की दो सप्ताह बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिसके चलते हत्या का राज बरकरार है। पुलिस ने आसपास के जिलों में संपर्क साध रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।

भोपा थाना के गांव यूसुफपुर के जंगल में बीती पांच सितंबर की सुबह किसान बबलू के चेरी के खेत कंबल की गठरी में महिला का शव बंधा पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंचे सीओ भोपा राममोहन शर्मा व प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने गठरी को खुलवाया तो उसमें करीब 30 वर्ष की महिला का शव था। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिला व जीभ बाहर निकली हुई है। दोनों हाथों की अंगुली में अंगूठी व घड़ी पहने थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने से हुई, जबकि दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड भेजी गई है। दो सप्ताह बीतने पर भी महिला के शव की शिनाख्त नही हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने बताया कि मेरठ, बिजनौर, शामली, सहारनपुर जनपद के थानों में भी महिला के फोटो भेजे गए हैं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी