कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत

पुरकाजी कस्बे में घास मंडी व लक्सर हाईवे सहित दो जगहों पर कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। प्रवक्ताओं ने भाजपा पर तंज कसते हुए देश तोड़ने वाली पार्टी बताया। राशिद अल्वी ने कहा कि आरएसएस के लोग पाकिस्तान •िांदाबाद के नारे लगाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:52 PM (IST)
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी कस्बे में घास मंडी व लक्सर हाईवे सहित दो जगहों पर कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। प्रवक्ताओं ने भाजपा पर तंज कसते हुए देश तोड़ने वाली पार्टी बताया। राशिद अल्वी ने कहा कि आरएसएस के लोग पाकिस्तान •िांदाबाद के नारे लगाते हैं।

यात्रा का घास मंडी में पूर्व गृह राज्य मंत्री सईदुज्जमा तथा लक्सर हाईवे पर पूर्व चेयरमैन नसीम मियां की ओर से स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा दिलों में जहर घोल रही है। प्रियंका गांधी गरीबों के आंसू पोछना चाहती हैं। कहा कि मंत्री के बेटे के किसानों की हत्या करने के बावजूद केंद्र सरकार मंत्री का इस्तीफ़ा नहीं ले रही। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि सड़कों और शहरों के नाम बदलने से विकास नहीं होता। कहा कि आरएसएस के लोग भीड़ में घुसकर पाकिस्तान •िांदाबाद के नारे लगाते हैं। कहा कि पांच साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश में कुछ नहीं किया। सीएए, कृषि बिल जैसे क़ानून •ाबरदस्ती थोपे जा रहे हैं। इस दौरान स्वप्निल शर्मा, डाली शर्मा, गीता काकरान, बिलकिश चौधरी, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, •िालाध्यक्ष सुबोध शर्मा, मतलूब अली, सलमान सईद, सैयद मुनीर सईद, •ाफ़र अली, उस्मान मियां व तौकीर आलम आदि मौजूद रहे।

भोकरहेड़ी व मोरना में हुआ कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत

मोरना में कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के तीसरे दिन भोकरहेड़ी व मोरना में कांग्रेस के नेताओं का ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिज्ञा यात्रा के तीसरे दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री राशिद अल्वी, सलमान खुर्शीद, पूर्व गृह राज्य मंत्री सईदुज्जमा, सलमान सईद, बिलकिस चौधरी, उमर एडवोकेट का स्वागत किया। सात प्रतिज्ञा - महिलाओं को टिकटों में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी, 12वीं पास छात्राओं को स्मार्टफोन, स्नातक को स्कूटी, किसानों का पूरा कर्ज माफ, गेहूं व धान के उचित दाम, बिजली बिलों को आधा करने, कोरोना काल का बकाया माफ, कोरोना से पीड़ित परिवार को 25 हजार, 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी, प्रत्येक के लिए रोजगार सुनिश्चित करना व वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को बेहतर बनाना तथा प्रत्येक वर्ग का सम्मान व उत्तर प्रदेश में बडे़ स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा देने की जानकारी दी। यात्रा का स्वागत करनेवालों में मरगूब मलिक, डा. अख्तर अली, बबला शर्मा, मंजूर, मो. अनवर, मुस्तकीम, आमिर, दिलशाद, ईश्वर सिंह, नौशाद, सोमपाल सिंह, दिलशाद पठान व मनव्वर जैदी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी