बैठक में उठे विरोध के स्वर, मंत्री ने समझाया

भाजपा की बैठक शाहपुर कस्बे के बैंक्वेट हाल में हुई। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अनदेखी के आरोप लगाए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मनाने का प्रयास किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 11:44 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 11:44 PM (IST)
बैठक में उठे विरोध के स्वर, मंत्री ने समझाया
बैठक में उठे विरोध के स्वर, मंत्री ने समझाया

मुजफ्फरनगर, टीम जागरण। भाजपा की बैठक शाहपुर कस्बे के बैंक्वेट हाल में हुई। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अनदेखी के आरोप लगाए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि मनाने का प्रयास किया जाएगा।

शाहपुर के मु•ाफ्फरनगर रोड पर स्थित जेएसके फार्म पर आयोजित बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों की आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान व बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक के अलावा शाहपुर व बुढ़ाना क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों व समर्थक मौजूद रहे। लोगों ने अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा पांच सालों में उत्पीड़न हुआ, लेकिन उनकी सहायता नहीं की गई। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक उमेश मलिक के व्यवहार पर नाराजगी भी व्यक्त की। भाजपा कार्यकर्ताओं के नाराजगी व्यक्त करते समय जब माहौल गर्म हुआ तो केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने माइक हाथ मे लेकर कहा कि हम सब एक परिवार का हिस्सा हैं। परिवार में नाराजगी होना स्वाभाविक है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं की दूसरे लोग हमारी फूट का फायदा उठा ले जाएं। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि उनके पांच वर्ष के कार्यकाल में जाने-अनजाने में कोई गलती हुई हो व मान-सम्मान को ठेस पहुंची हो तो वह क्षमा मांगते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव आप लोगों के बिना जीतना असंभव है। आप सभी लोग मेरे परिवार का हिस्सा हैं। इस दौरान बुढ़ाना चेयरमैन जीतेंद्र त्यागी, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, नीरज प्रधान, धर्मपाल गोयला, अमित त्यागी, रवींद्र प्रधान, प्रधान करनवीर सिंह, सविंदर, पूर्व प्रधान सुधीर चौधरी, विनोद प्रजापति, अश्विनी पलड़ी, संजय सैनी, ब्रजपाल सैनी, नीटू सैनी, नरेश प्रधान व अरविद प्रधान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी