श्मशान घाट से चोरी करते संप्रदाय विशेष के दो युवक पकड़े

पुरकाजी कस्बे के बाहरी छोर पर स्थित सार्वजनिक मोक्ष धाम के अध्यक्ष राजकुमार पाल ने बताया कि गुरुवार को दोपहर में श्मशान घाट के आसपास कुछ लोग घूम रहे थे। लोगों ने पास जाकर देखा तो संप्रदाय विशेष के दो युवक श्मशान घाट की दीवार से सरिया चोरी कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 12:00 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 12:00 AM (IST)
श्मशान घाट से चोरी करते संप्रदाय विशेष के दो युवक पकड़े
श्मशान घाट से चोरी करते संप्रदाय विशेष के दो युवक पकड़े

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पुरकाजी कस्बे के बाहरी छोर पर स्थित सार्वजनिक मोक्ष धाम के अध्यक्ष राजकुमार पाल ने बताया कि गुरुवार को दोपहर में श्मशान घाट के आसपास कुछ लोग घूम रहे थे। लोगों ने पास जाकर देखा तो संप्रदाय विशेष के दो युवक श्मशान घाट की दीवार से सरिया चोरी कर रहे थे। लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।

मारपीट में युवक घायल

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। ककरौली के टंढेड़ा निवासी जीतेंद्र पुत्र पीतम ने बताया कि गुरुवार को जब वह खेत से गन्ने लेकर आ रहा था तो उसके चचेरे भाई ने पांच अज्ञात साथियों के साथ उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार फायरिग की आवा•ा भी सुनी गयी। डायल-112 पुलिस ने घटना की जानकारी ली और जीतेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना पहुंचाया, जहां से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया, जहां उसकी हालत चिताजनक थी। थानाध्यक्ष ककरौली सुनील शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

युवती पर फ़ायर झोंका

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पुरकाजी के खाईखेडी गांव निवासी पीड़ित पक्ष के अनुसार पड़ोस का युवक मुकुल बुधवार रात बाइक से आया और उसकी पुत्री से गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उस पर फ़ायर कर दिया। आरोपित ने युवती को मुक़दमा वापस न लेने पर देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मुक़दमेबा•ाी चल रही है। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी