गणपति होटल मारपीट प्रकरण में दो लोग गिरफ्तार

भोपा बाइपास पर स्थित गणपति होटल पर एक परिवार के साथ मारपीट प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़ित परिवार के कई लोग घायल हो गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 11:49 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 11:49 PM (IST)
गणपति होटल मारपीट प्रकरण में दो लोग गिरफ्तार
गणपति होटल मारपीट प्रकरण में दो लोग गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भोपा बाइपास पर स्थित गणपति होटल पर एक परिवार के साथ मारपीट प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़ित परिवार के कई लोग घायल हो गए थे।

गांधी कालोनी निवासी आकाश बीते मंगलवार रात को भोपा बाइपास स्थित गणपति होटल पर परिजनों को खाना खिलाने ले गया था। होटल पर उन्हें घटिया खाना परोसा गया तो उन्होंने विरोध किया। विरोध करने पर होटल मालिक और कर्मचारियों ने आकाश और स्वजनों के साथ मारपीट कर दी। आकाश ने पुलिस को तहरीर दी थी। सोमवार को पुलिस ने होटल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला है। जिसके आधार पर पुलिस ने लद्दावाला निवासी विक्की, बुलंदशहर के गांव गिरौरा निवासी शिवम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों का चालान किया गया है।

जालसाजी करने वाला युवक पकड़ा

मुजफ्फरनगर : नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक प्रबंधक सौरभ सैनी ने थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि एक युवक फर्जी चेक के जरिए 45 हजार रुपये निकालने आया है। जांच-पड़ताल के दौरान वह फरार हो गया। सोमवार को नई मंडी पुलिस ने आरोपित विशाल निवासी गांव काकड़ा को गिरफ्तार किया है।-जासं

chat bot
आपका साथी