शहर की सात में से दो रामलीलाओं में होगा मंचन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुले मैदान में कोविड प्रोटोकाल के तहत रामलीला मंचन की अनुमति देने के बाद रामलीला कमेटियों के पदाधिकारियों में हलचल शुरू हो गई है। शहर की सात में दो रामलीलाओं में मंचन होगा। इनमें से पटेलनगर नई मंडी की रामलीला में बड़े स्तर पर रामलीला होगी जबकि टाउनहाल शहर की रामलीला में मंचन प्रतीकात्मक एवं सुक्ष्म होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 11:35 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 11:35 PM (IST)
शहर की सात में से दो रामलीलाओं में होगा मंचन
शहर की सात में से दो रामलीलाओं में होगा मंचन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुले मैदान में कोविड प्रोटोकाल के तहत रामलीला मंचन की अनुमति देने के बाद रामलीला कमेटियों के पदाधिकारियों में हलचल शुरू हो गई है। शहर की सात में दो रामलीलाओं में मंचन होगा। इनमें से पटेलनगर नई मंडी की रामलीला में बड़े स्तर पर रामलीला होगी जबकि टाउनहाल शहर की रामलीला में मंचन प्रतीकात्मक एवं सुक्ष्म होगा। नई मंडी थाने के पास व केवलपुरी की रामलीला में सिर्फ रामायण पाठ का आयोजन होगा। शहर में सात स्थानों टाउनहाल शहर, गांधी कालोनी, पटेलनगर, नई मंडी थाने के पास, केवलपुरी, दक्षिणी कृष्णापुरी, शाकुंतलम कालोनी में रामलीलाओं का मंचन होता आया है। टाउनहाल शहर रामलीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल ने बताया कि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए उनकी रामलीला का प्रतीकात्मक व सूक्ष्म मंचन सात से 15 अक्टूबर तक होगा। रामबारात, वनवास की लीला टाउनहाल से शिवमूर्ति पर परिक्रमा के बाद वापस आ जाएगी। शहर में यात्रा भ्रमण नहीं करेगी। रावण दहन व दशहरा मेला रामलीला टीला के बजाय टाउनहाल में ही सूक्ष्म रूप में होगा।

आदर्श रामलीला पटेलनगर नई मंडी कमेटी के कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन ने बताया कि उन्होंने रामलीला मंचन की प्रशासन से अनुमति ले ली है। रामलीला मंचन तीन से 16 अक्टूबर तक होगा। पेंट, सफाई, रिहर्सल, पात्रों का चयन शुरू हो गया है। सभी कलाकार स्थानीय होंगे। रामलीला मैदान की क्षमता दो- ढ़ाई हजार की है।

नई मंडी थाने के पास की रामलीला भवन की रामलीला कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि रामलीला स्थल पर प्रतिदिन रामायण पाठ, आरती व पूजन होगा। रामलीला मंचन नहीं होगा। केवलपुरी में शक्ति क्लब के तत्वावधान में होने वाली रामलीला में कमेटी अध्यक्ष बिजेंद्र पाल ने बताया कि रामलीला स्थल पर सात से 15 अक्टूबर तक रामायण पाठ होगा। गांधी कालोनी, शाकुंतलम कालोनी व दक्षिणी कृष्णापुरी की रामलीलाओं में मंचन नहीं होगा। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि दोनों स्थानों पर खुले में रामलीला होगी। कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा। स्थानीय कलाकार ही अभिनय करेंगे।

सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन के आधार पर रामलीला मंचन की परंपरागत रामलीला कमेटियों को ही अनुमति दी जाएगी। किसी भी नई रामलीला मंचन कराने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी