कचरा फैलाने वालों की पहचान करेंगे सचल दल

महावीर चौक से जिलाधिकारी ने रवाना किए दो सचल दल। गंदगी फैलाने वालों की पहचान सुनिश्चित कर होगी कार्रवाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 11:43 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 11:43 PM (IST)
कचरा फैलाने वालों की पहचान करेंगे सचल दल
कचरा फैलाने वालों की पहचान करेंगे सचल दल

मुजफ्फरनगर: शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए डीएम अजय शंकर पाण्डेय ने गन्दगी फैलाने वालों की पहचान सुनिश्चित करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सचल दलों का गठन किया है। शुक्रवार को इन सचल दलों को महावीर चौक से रवाना किया गया।

शहर में सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय गंभीरता के साथ जुटे हुए हैं। शहर को पांच जोन में विभाजित करते हुए सफाई व अन्य कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने जोनल अधिकारियों को तैनात किया है। इसके साथ ही उन्होंने शहर में गन्दगी फैलाने वालों की पहचान करने के लिए दो सचल दल का गठन किया है। ये दोनों सचल दल मय वाहनों के तैनात रहेंगे। सचल दलों के साथ वीडियोग्राफर भी तैनात किये गये हैं। ये सचल दल गन्दगी करने वालों की पहचान करेंगे। उनकी वीडियो बनाकर अन्य साक्ष्य भी जुटाएंगे। इस संबंध में डीएम को रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी