रास्ता बंद करने पर दिया धरना, आंदोलन की चेतावनी

खतौली में शिवपुरी विकास समिति के तत्वावधान में नागरिकों ने धरना देकर विरोध जताया। कालोनी के निकट रेलवे बोर्ड फ्रेट कारिडोर का निर्माण कार्य करा रहा है। इससे शिवपुरी दुर्गापुरी समेत कई कालोनियों का मार्ग अवरुद्ध हो गया। लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 11:53 PM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 11:53 PM (IST)
रास्ता बंद करने पर दिया धरना, आंदोलन की चेतावनी
रास्ता बंद करने पर दिया धरना, आंदोलन की चेतावनी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में शिवपुरी विकास समिति के तत्वावधान में नागरिकों ने धरना देकर विरोध जताया। कालोनी के निकट रेलवे बोर्ड फ्रेट कारिडोर का निर्माण कार्य करा रहा है। इससे शिवपुरी, दुर्गापुरी समेत कई कालोनियों का मार्ग अवरुद्ध हो गया। लोगों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी।

शनिवार को कालोनी के निकट लोगों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि शिवपुरी, दुर्गापुरी में करीब दस हजार की आबादी है। यहां छात्राओं का कालेज होने के साथ ही मंदिर भी है। कालोनी के बाहर से निकल रहे मार्ग से ही मंदिर, रेलवे स्टेशन व शिवमूर्ति, सब्जी मंडी के लिए आवागमन है। रेलवे फ्रेट कारिडोर का निर्माण चल रहा है। शिवपुरी का मार्ग बंद होने से लोगों को परेशानी होगी। इसको लेकर लोगों धरना दिया और मार्ग बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके बाद तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी के माध्यम से रेल मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि रेलवे लाइन के बराबर से करीब पांच फीट का पैदल पथ मार्ग छोड़ा जाए। इससे छात्राओं, लोगों और श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहेगा। इस दौरान कुलदीप तोमर, कृष्णपाल, सुरेश वर्मा, मुकेश सैनी, चंद्रभानु, संजीव जैन, राजकुमार, मनोज अरोरा, प्रेमचंद, रामगोपाल आदि मौजूद रहे। वारिसान दर्ज करने को चलाया अभियान

संवाद सूत्र, पुरकाजी : मुख्यमंत्री के आदेश पर क्षेत्र के गांवों में वरासत दर्ज कराने का अभियान चलाया गया। इसमें मृत लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर वारिसान से जरूरी कागजात लिए गए।

लेखपाल संजीव शर्मा ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर शनिवार को क्षेत्र के धमात, सुवाहेड़ी, जमालपुर, कैल्लनपुर, भूराहेड़ी आदि गांवों में तहसील की टीम पहुंची। बताया कि टीम ने मृत लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। परिवार को लेकर जरूरी बातें पूछी। बताया कि वारिसान से मृत्यु प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड आदि कागजात लिए गए। शर्मा के अनुसार एक से 15 फरवरी तक अभियान चलाकर कागजों में वारिसान दर्ज किए जाएंगे। इस दौरान तहसीलदार जैनेंद्र सिंह, कानूनगो धर्मवीर सिंह, लेखपाल प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी