भगवत प्राप्ति का मार्ग है कथा श्रवण : हिमेश शास्त्री

सनातन धर्म सभा भवन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथाव्यास हिमेश शास्त्री ने विश्वामित्र व तुलसीदास की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि कलियुग में कथा श्रवण भगवत प्राप्ति का मार्ग है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Feb 2020 12:32 AM (IST) Updated:Wed, 05 Feb 2020 06:04 AM (IST)
भगवत प्राप्ति का मार्ग है कथा श्रवण : हिमेश शास्त्री
भगवत प्राप्ति का मार्ग है कथा श्रवण : हिमेश शास्त्री

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सनातन धर्म सभा भवन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथाव्यास हिमेश शास्त्री ने विश्वामित्र व तुलसीदास की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि कलियुग में कथा श्रवण भगवत प्राप्ति का मार्ग है।

श्रीजी सेवा समिति के तत्वावधान में चल रही कथा में कथाव्यास हिमेश शास्त्री ने कहा कि विश्वामित्र व तुलसीदास जैसे महापुरुष इस धरा पर भगवत प्राप्ति का मार्ग है और सदाचारण करने की प्रेरणा के लिए आते हैं। तुलसीदास के जीवन चरित्र को श्रवण कर यह पता चलता है कि जितने भी महापुरुष हुए, उन सभी के जीवन में परिस्थितियां सदा विपरीत ही रहीं। परिस्थितियों के विपरीत रहने पर भी उन्होंनें भगवत प्राप्ति कर संसार को एक नई दिशा दी। कलियुग के जीव का सहज कल्याण हो, इस भाव से भगवन नाम से जुड़ने पर जीव का सहज कल्याण हो जाएगा, यह बात निश्चित की। कथा में मुख्य यजमान अनिल कुमार अग्रवाल रहे। कथा में बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी