खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

डीएवी इंटर कॉलेज में शुरू हुई जनपदीय प्रतियोगिता।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 11:25 PM (IST)
खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज
खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

मुजफ्फरनगर : डीएवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 69वीं जनपदीय शैक्षिक बालक-बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से वाहवाही बटोरी। तीन दिन चलने वाली प्रतियोगिता में पहले दिन दौड़ में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा और हेम¨सह पुंडीर व सदर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। ध्वजारोपण के बाद हवा में गुब्बारे छोड़े गए। जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। डीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने सामूहिक पीटी का प्रदर्शन किया। वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज व जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लोकगीत माटी के पुतले तुझे कितना गुमान है. प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्राओं ने राधा-कृष्ण के भजन पर प्रस्तुति दी। एमएलसी ओमप्रकाश शर्मा ने छात्रों से जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। हेम¨सह पुडीर ने कहा कि प्रतियोगिता जीवन में संघर्ष के लिए प्रेरित करती है। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि हिम्मत और संघर्ष से सफलता हासिल की जा सकती है। डीआइओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने छात्राओं को श्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किए। खिलाड़ियों से अनुशासन से खेलने की अपील की। पहले दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गो में दौड़ और कूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। शनिवार से मुख्य मुकाबले शुरू होंगे। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न स्कूलों से 100 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान अनीता शर्मा, कंचन प्रभा, सारिका जैन, राकेश कुमार, प्रभात कुमार, अशोक वर्मा, सत्यकाम तोमर, इच्छाराम, राहुल कुशवाह, अर¨वद कुमार, गया प्रसाद, दीपक कुमार, विपिन त्यागी, अक्षय कुमार, अमित कुमार, मनोज, कुमार, विकास कुमार, ओमपाल व अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी