ब्रह्मचारियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

मोरना : तीर्थनगरी शुकतीर्थ में चल रहे गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के 54वें वार्षिक महोत्सव के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 10:59 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 10:59 PM (IST)
ब्रह्मचारियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
ब्रह्मचारियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

मोरना : तीर्थनगरी शुकतीर्थ में चल रहे गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के 54वें वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को ब्रह्मचारियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। मेरठ के ककंरखेड़ा से आए स्वामी चंद्रदेवजी महाराज ने कहा कि गुरुकुल ब्रह्मचारियों को भारतीय संस्कृति से परिपूर्ण शिक्षा देने में सहायक हैं। हरियाणा से आए स्वामी शिवानंदजी महाराज ने कहा कि शरीर स्वस्थ रखने के लिए ब्रह्मचारियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए। महोत्सव को स्वामी आनंदवेशजी महाराज, देहरादून से आचार्य यज्ञवीर शास्त्री, मुख्य अधिष्ठाता आचार्य इंद्रपाल ¨सह, मनोकांत शास्त्री, भुवन शास्त्री, आचार्य पवनवीर, कमलकांत शास्त्री व मनोज शास्त्री ने भी संबोधित किया। खेल प्रशिक्षक आचार्य राणा शास्त्री एवं विकास शास्त्री के निर्देशन में ब्रह्मचारियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। अभिषेक कुमार, कुनाल राजपूत व विशाल देशवाल ने हैरतंगेज करतब दिखाते हुए गले से सरिया मोड़ कर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। ब्रह्मचारी हृदयांश ने जंजीर तोड़ी तो लोगों ने दांतों तले उंगली दबी ली। सिद्धार्थ व गौरव ने रस्से के मलखंब पर आसन कर दिखाए। तनिष, नरोत्तम, अजय, अक्षित व सनी आदि ने बाहुबली स्तूप बनाया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रेमशंकर मिश्र, घनश्याम शास्त्री, सुनील शास्त्री, सोमवीर ¨सह, मोनिका शर्मा, रेणू राठी व अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी