बाईपास पर बदमाशों का राज, मुर्गी फार्म लूटा

ठेला लगाने वाले को चाकू मारकर किया घायल। घटना की पुलिस को सूचना दी, छानबीन जारी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 11:41 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 11:41 PM (IST)
बाईपास पर बदमाशों का राज, मुर्गी फार्म लूटा
बाईपास पर बदमाशों का राज, मुर्गी फार्म लूटा

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) : देर रात बाईपास पर बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। खाना खाकर लौट रहे युवक को बदमाशों ने पकड़कर पीटा। चाकू मारकर घायल कर दिया। नगदी लूटकर और हाथ-पैर बांधकर खेत में डाल दिया। उसके बाद मुर्गी फार्म पहुंचे बदमाशों ने वहां से टुल्लू पंप, मोबाइल आदि सामान लूटकर कर्मचारियों की पिटाई की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

लखनौती निवासी शिवकुमार पुत्र बाबूराम बाईपास पर लखनौती पुल के पास रस की ठेली लगाता है। मंगलवार रात करीब दस बजे वह घर से खाना खाकर ठेली पर जाने की बात कहकर घर से निकला। पीड़ित के अनुसार बाईपास पर चढ़ते ही आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने उसे दबोच लिया। लाठी-डंडों से पीटा और चाकू मारकर घायल कर दिया। गन्ने वाले की पेमेंट करने के लिए जेब में रखी पांच हजार की नगदी लूट ली। बाद में बदमाशों ने पीड़ित के हाथ-पैर बांधकर उसे पास के खेत में डाल दिया। इसके बाद बदमाश पास में ही स्थित पवन त्यागी के मुर्गी फार्म पर पहुंचे, जहां हुसैनपुर निवासी लाल¨सह तथा भैसानी निवासी रहतू ¨सह काम करते हैं। बदमाशों ने दोनों की पिटाई कर दी। बदमाश वहां से तीन मोबाइल, टुल्लू पंप, चार सोलर प्लेट तथा कई मुर्गे लूटकर ले गए। शिवकुमार ने किसी तरह खुद को बंधनमुक्त कर लोगों को मामले की जानकारी दी। पीड़ितों ने रात में ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल शिवकुमार को अस्पताल में भर्ती कराया। घंटों बाद भी पुलिस को बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अज्ञात में तहरीर दी गई है।

chat bot
आपका साथी